फतवा के बाद ‘The Kashmir Files’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को दी गई Y कैटगरी की सुरक्षा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 316 शब्द|📅 18 Mar 2022

फतवा के बाद 'The Kashmir Files' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को दी गई Y कैटगरी की सुरक्षा

नई दिल्ली। बहुचर्चित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को केंद्र सरकार ने Y कैटगरी की सुरक्षा प्रदान की है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि इस फिल्म की रिलीज को एक हफ्ते हो चुके हैं। फिल्म थमने के मूड में बिल्कुल नहीं है बल्कि हर दिन के साथ इसकी कमाई में भी उछाल आता जा रहा है। आज से फिल्म का दूसरा हफ्ता शुरू हो रहा है।

फिल्म अब 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है। गुरुवार को 7वें दिन फिल्म ने लगभग 18.05 रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म ने 97.30 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने शुक्रवार को 3.55 करोड़, शनिवार को 8.50 करोड़, रविवार को 15.10 करोड़, सोमवार को 15.05 करोड़, मंगवार को 18 करोड़, बुधवार को 19.05 करोड़ की कमाई की थी।

अनुमान है दूसरे हफ्ते भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं पड़ने वाली है। फिल्म द कश्मीर फाइल्स में 1990 में कश्मीरी हिंदुओं के खिलाफ घाटी में हुए अत्याचारों को दिखाया गया है। फिल्म बनने में कई चैलेंजज आए। विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी भी इस फिल्म का छोटा सा हिस्सा थी।

जारी हुआ था फतवा

पल्लवी बताती हैं कि शूटिंग में बस एक दिक्कत आई थी कि जब हम कश्मीर में शूट कर रहे थे तो हमारे नाम पर फतवा जारी हो गया था। अच्छी बात ये है कि तब हमारा लास्ट सीन शूट होना था। मैंने विवेक से कहा कि फटाफट सीन खत्म करके एयरपोर्ट चलो। हम जा ही रहे थे पर मैंने उनसे कहा कि कुछ मत कहना बस शूटिंग खत्म करो।

क्योंकि हमें दोबारा आने का मौका नहीं मिलता। हमने शूट खत्म किया और कुछ लोगों को होटल भेजकर कहा, तुम लोग सामान पैक करो और सीधे सेट्स पर आओ और हम यहां से निकलेंगे। शूटिंग के दौरान बस यही चैलेंज हमने फेस किया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *