डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री बने भगवंत मान के साथ अब कैबिनेट मंत्रियों (Punjab Cabinet Minister) के नाम की चर्चा छिड़ गई है। विधानसभा चुनावों में 92 हलकों में शानदार जीत के साथ भगवंत मान (Bhagwant Mann) पंजाब के नए मुख्यमंत्री बने हैं।
भगवंत मान ने मुूख्यमंत्री की शपथ के बाद पंजाब में करप्शन पर बड़ा वार करने जा रहा है। इसके लिए उन्होंने ऐलान किया है कि करप्ट अफसरों की खैर नहीं है। इस सबके बीच मंत्रियों के नाम की चर्चा तेज हो गई है। पहले 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।
दो बार जीतने वालों को मिलेगी कैबिनेट में जगह
सूत्र बता रहे हैं कि भगवंत मान और केजरीवाल ने कैबिनेट गठन के लिए संभावित नामों पर चर्चा की है। सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट में वरिष्ठ विधायकों यानी दो बार जीतने वाले विधायकों को प्राथमिकता दी गई है। कुछ नए नामों पर भी चर्चा हुई है।
हालांकि मंत्रालय पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, मीत हेयर, प्रिंसिपल बुद्ध राम, प्रोफेसर बलजिंदर कौर, सरबजीत कौर मनुके और कुंवर विजय प्रताप सिंह मंत्री बनने के लिए तैयार हैं।