डेली संवाद, फगवाड़ा
पंजाब के फगवाड़ा से बड़ी खबर है। यहां फगवाड़ा-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे वाहन की मरम्मत कर रहे एक ट्रक चालक और एक मैकेनिक की एक कार ने टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों को कल रात में एक्सीडेंट हुआ था।
पुलिस ने कहा कि वीरवार शाम को हुई इस दुर्घटना में, ट्रक क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर पुलिस थाने के प्रभारी जतिंदर कुमार ने कहा कि मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी 40 वर्षीय अयूब (ट्रक चालक) और पंजाब के जालंधर जिले के लेहल कलां गांव के निवासी 32 वर्षीय प्रेम कुमार (मैकेनिक) के रूप में की गई है।
थाना प्रभारी ने कहा कि घायल क्लीनर शौकीन (22) भी सहारनपुर का रहने वाला है और उसे जालंधर के अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्होंने कहा कि कार चालक अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया।