⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 82 शब्द|📅 25 Mar 2022
भोला नाथ मिश्र
डेली संवाद, बेलसर (गोंडा)
सीएचसी बेलसर पर अचानक बढ़ी बुखार जुकाम के मरीज। अधीक्षक ने बताया गर्मी व मौसम बदलाव के कारण मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
सीएचसी बेलसर क्षेत्र में तीन लाख की आबादी निवास करती है। इस समय सीएचसी पर जुकाम बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
सीएचसी अधीक्षक सतपाल सोनकर ने बताया मौसम बदलाव व गर्मी के कारण मरीज बढ़े है। उन्होंने बताया कि मरीजों को दवा सीएचसी से मिल रही है।









