यूक्रेन के 15 शहरों पर हवाई हमलों का अलर्ट, इन शहरों को तुरंत छोड़ने के आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

यूक्रेन। Russia Ukraine War Live रूस और यूक्रेन के बीच आज युद्ध का आठवां दिन है। रूस की ओर से अभी भी ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पास कर रूसी सेना को यूक्रेन से बाहर जाने के लिए कहा है। इसके अलावा यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है।

रूस के ताबड़तोड़ हमले के बीच यूक्रेन के 15 शहरों पर हवाई हमलों का अलर्ट जारी किया गया है। अब तक 10 लाख लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। भारतीय वायु सेना के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए आज भारतीय वायुसेना, यूक्रेन के पड़ोसी देशों में विभिन्न स्थानों के लिए तीन और उड़ानें संचालित कर रही है।

कीव में फिर से सिलसिलेवार धमाके

रूस ने राजधानी कीव में फिर से सिलसिलेवार धमाके किए हैं। लोगों में दहशत का माहौल है। धमाके इतनी आवाज के साथ हुई कि लोगों को लगा कोई छोटा परमाणु बम फटा हो। घर में रह रहे बच्चों के साथ-साथ बड़े लोग भी रोने लगे। सभी जान बचाने के खातिर इधर-उधर भाग रहे हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग की वजह से 10 लाख से अधिक नागरिकों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। UNHCR के मुताबिक एक हफ्ते में यूक्रेनी जनसंख्या के दो फीसदी लोगों ने डर से जगह छोड़ दिया।

क्या मुसलमानों से वोटिंग अधिकार छीन लेगी सरकार? देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *