जालंधर इंडस्ट्रियल फोकल पॉइंट एक्सटेंशन एसोसिएशन के मशीनैक्स एग्जीबिशन में पहुंचे केडी भंडारी, उद्योगपतियों ने किया सम्मानित

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर इंडस्ट्रियल फोकल पॉइंट (एक्सटेंशन) एसोसिएशन द्वारा मशीनैक्स 2022 का सफल आयोजन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी किया गया। चौथे वार्षिक इस एग्जिबिशन की शुरुआत 3 मार्च को हुई और आज 6 मार्च को इसका समापन हुआ। एसोसिएशन द्वारा आज विशेष रूप से पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी को आमंत्रित किया गया।

इस दौरान पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने कहा राज्य की तरक्की विकास और खुशहाली के लिए उद्योग जगत का प्रफुल्लित होना बहुत जरूरी है। भंडारी ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बहुत ही विशाल आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शामिल होकर इस आयोजन को सफल बनाया। पूर्व सीपीएस ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा उद्योग जगत से संबंधित दी जा रही जानकारियां पंजाब में उद्योग को विकसित करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।

भंडारी ने हमेशा ही पंजाब के उद्योग जगत की तरक्की की बात की

उन्होंने एसोसिएशन को बधाई देते हुए कहा कि आपके द्वारा हर वर्ष जो यह एग्जीबिशन का कार्य किया जाता है यह हमारे पंजाब के उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए और उद्योग की तरक्की के लिए बहुत ही जरूरी है। इस दौरान एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने पूर्व सीपीएस केडी भंडारी का एग्जीबिशन में पहुंचने पर धन्यवाद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि केडी भंडारी ने हमेशा ही पंजाब के उद्योग जगत की तरक्की की बात की है और पंजाब के व्यापार और उद्योग से संबंधित किसी भी प्रकार की केंद्र सरकार से होने वाले मसले को भी केडी भंडारी द्वारा हमेशा प्रमुखता से हल करवाया गया है।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि 4 दिन चले इस एग्जीबिशन के दौरान विभिन्न कंपनियों द्वारा उद्योग जगत से संबंधित अपनी मशीनरी और अन्य प्रोडक्ट की जानकारी लोगों को दी गई है। एसोसिएशन ने कहा जिस प्रकार से हर वर्ष लोगों का अधिक से अधिक साथ एग्जिबिशन को मिल रहा है यही हमें हर वर्ष पहले से अधिक बढ़कर उद्योग जगत के लिए कार्य करने को प्रेरणा देता है।

अवैध कालोनी पर अफसरों पर फुल कृपा, कमिश्नर ने भी बंद की अपनी आंखें, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *