इस्कॉन मंदिर पर भीड़ ने किया हमला, 200 से ज्यादा लोगों ने की लूटपाट

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ढाका : बांग्लादेश में एक बार हिंदू धार्मिक स्थल को निशाना बनाया गया है। यहां एक बार फिर से इस्कॉन मंदिर (ISCKON TEMPLE) पर हमला हुआ है। ढाका के इस्कॉन राधाकांत मंदिर पर चरमपंथियों ने गुरुवार रात हमला किया। मंदिर पर हमले के साथ ही उसमें तोड़फोड़ भी की गई। इस दौरान मंदिर में लोगों से मारपीट की भी खबर है।

हमले को लेकर इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने कहा कि ये हमले गंभीर चिंता का विषय हैं। हम बांग्लादेश सरकार से सख्त कार्रवाई करने और देश में हिंदू अल्पसंख्यकों को सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह हमला लाल मोहन साहा स्ट्रीट स्थित मंदिर पर हुआ।

हिंदू अल्पसंख्यकों पर लगातार हो रहे हमले

गुरुवार को शाम करीब 7 बजे 200 से अधिक लोगों ने मंदिर में जबरन घुसकर तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि इस भीड़ की अगुवाई हाजी सैफुल्लाह ने की। मंदिर में तोड़फोड़ के साथ ही लूटपाट की भी खबर है। साथ ही मंदिर में मौजूद लोगों से मारपीट भी की गई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए।

बांग्लादेश में यह पहली बार नहीं है जब चरमपंथियों ने हिंदू अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया है। इससे पहले पिछले साल नवरात्रि के दौरान दुर्गा पूजा पंडालों पर भी हमले किए गए। साथ ही चरमपंथियों ने कई मंदिरों पर भी हमले किए थे। उस दौरान भी इस्कॉन मंदिर को भी निशाना बनाया गया था। इन हिंसा की वारदातों में 2 हिंदुओं समेत 7 लोगों की जान चली गई थी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *