बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित दिशा- एक पहल के अंतर्गत विज़न कमलेश प्रोजेक्ट के तहत निशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी कैंप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 220 शब्द|📅 19 Apr 2022

बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित दिशा- एक पहल के अंतर्गत विज़न कमलेश प्रोजेक्ट के तहत निशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी कैंप

डेली संवाद, जालंधर
बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के दिशा-निर्देशों के तहत 73 शहीद उधम सिंह नगर स्थित इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर द्वारा नि:शुल्क मोतियाबिंद सर्जरी शिविर का आयोजन किया गया । इस कैंप का आयोजन डॉ. रोहन बौरी (एम.एस. ऑप्थल्मोलॉजी) (एफपीआरएसफाको रिफ्रैक्टिव सर्जन, मेडिकल रेटिना स्पेशलिस्ट) की अध्यक्षता में किया गया।

इस शिविर का आयोजन विज़न कमलेश प्रोजेक्ट के अंतर्गत ट्रस्ट द्वारा गोद लिए गए 40 गांवों में से एक गांव रामपुर ललियां में किया गया। डॉ रोहन बौरी और उनकी टीम ने करीब 200 मरीजों की आंखों की जांच की। उनकी उचित जांच के बाद, उन्हें सर्जरी के लिए इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर पहुंचने के लिए परिवहन प्रदान किया गया था।

खाना भी मुहैया कराया गया

सर्जरी से पहले उन्हें खाना भी मुहैया कराया गया। सर्जरी के साथ-साथ सर्जरी के बाद के लिए सारी दवाएं भी उपलब्ध करवाई गईं। डॉ. पलक बौरी,(डायरेक्टर सीएसआर) ने बताया कि यह शिविर पूरी तरह से नि:शुल्क था। अगले दिन, रोगियों को फॉलो-अप के लिए अस्पताल लाने का प्रबंध भी किया गया।

उन्होंने कहा कि भविष्य में इन पहले से गोद लिए गए गांवों में न केवल आंखों के लिए बल्कि अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के समर्थन के लिए भी इस तरह के शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे। बौरी मेमोरियल ट्रस्ट ने समाज की सेवा के लिए सदैव आगे कदम बढ़ाया है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *