इनोसेंट हाट्र्स में वैसाखी पर्व की धूम, ढोल की थाप पर विद्यार्थियों ने डाला भांगड़ा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
इनोसेंट हाट्र्स (Innocent Hearts) के पांचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वल्र्ड व कपूरथला रोड) तथा इनोसेंट हाट्र्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन जालन्धर में वैसाखी (Baisakhi) पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पंजाबी सभ्यता पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को वैसाखी पर्व का ऐतिहासिक महत्व बताया गया।

‘प्राउड टू बी पंजाबी’ थीम के अंतर्गत बच्चे गबरू-मुटियार की वेशभूषा में सजधज कर आए। उन्होंने पंजाब का लोक-नृत्य गिद्दा और भांगड़ा प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अंतर्गत बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे पक्खी मेकिंग, पक्खी डेकोरेशन, पंजाबी कविता वाचन का आयोजन किया गया। सभी कक्षाओं में बच्चों से वैसाखी पर्व पर अनुच्छेद लिखवाया गया।

‘काम ही पूजा है’ का संदेश

इनोसेंट हाट्र्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालन्धर ने ‘काम ही पूजा है’ का संदेश फैलाने के लिए भावी शिक्षकों के बीच टीम वर्क, सहयोग, आजीविका, आशावाद, एकजुटता के मूल्यों को विकसित करने के लिए फसलों का उत्सव वैसाखी मनाया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में छात्र-शिक्षिका वैशाली अरोड़ा और साक्षी ठाकुर ने ढोल की थाप के साथ लयबद्ध ढंग से गिद्दा और भांगड़ा का मनमोहक प्रदर्शन किया।

छात्र-शिक्षिका नंदिनी लूथरा और पूजा घोष ने भाषण के माध्यम से अपनी वाक्पटुता दिखाते हुए भारतीय किसानों के लिए वैसाखी त्यौहार के महत्व को समझाया। छात्र-अध्यापकों द्वारा सभी के मनोरंजन हेतु पंजाबी भाषा में बोलियां और टप्पे भी गाए गए, जिसने सभी को आनंदविभोर कर दिया।

MLA साहब, JOSHI HOSPITAL पर कब होगी कार्रवाई

https://youtu.be/PLdSLuKnpfo

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *