भाजपा नेता पर हमला, गाड़ी पर पथराव, शीशे तोड़े, सुरक्षाकर्मी घायल

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आसनसोल। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में एक लोकसभा और एक विधानसभा के बाई इलेक्शन (By Election) के दौरान आज मारपीट और झड़प की खबर है। उप चुनाव के लिए जारी वोटिंग के दौरान भाजपा (BJP) नेता पर हमला हुआ है। उपद्रवियों ने भाजपा नेता की गाड़ी पर हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक आसनसोल के बाराबनी के जामग्राम के कपिष्टा के 175 नंबर बूथ में भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल के साथ मारपीट हुई है। घटना की शुरूआत भाजपा नेता के सुरक्षा कर्मियों के साथ धक्का मुक्की से हुई। इसके बाद उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया।

सुरक्षा कर्मी घायल हो गया है

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी को सुरक्षा बलों ने किसी तरह से वहां से निकाला। इस दौरान उपद्रवियों ने वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे भाजपा प्रत्याशी के साथ चल रहा एक वाहन का शीशा टूट गया। इस घटना में एक सुरक्षा कर्मी घायल हो गया है।

भाजपा नेता अग्निमित्रा पाल ने टीएमसी समर्थकों पर आरोप लगाया है। भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि तृणमूल के लोगों ने हमारे उपर हमला किया, गाड़ी पर हमला किया गया, हमारे लोग घायल हुए हैं। तृणमूल डर गई है इसलिए ये सब कर रही है और प्रशासन मूक दर्शक बनी है। मेरे सुरक्षाकर्मी पर भी हमला किया गया है।

MLA साहब, JOSHI HOSPITAL पर कब होगी कार्रवाई

https://youtu.be/PLdSLuKnpfo

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *