झगड़ा सुलह करवाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी घायल

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जयपुर। राजस्थान के जयपुर से बड़ी खबर है। जयपुर में झगड़ा सुलझाने पहुंची करधनी थाना पुलिस खुद झगड़े में उलझ गई। झगड़ा एक कंपनी पर चल रहे प्रोजेक्ट को लेकर कर्मचारियों और काश्तकारों में चल रहा था। समझाने पर काश्तकार पक्ष भड़क गया।

इसके बाद लाठी-डंडे व सरिए से पुलिस दल पर हमला बोल दिया। हमले में एसएचओ सहित 6 पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। सूचना पर पुलिस अतिरिक्त जाब्ता बुलाया गया। हल्का बल प्रयोग कर काश्तकारों को वहां से खदेड़ा गया। पुलिस ने काश्तकारों पर राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया

एसएचओ बनवारी लाल मीना ने बताया कि दोपहर करीब 11:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सिरसी हाथोज लिंक रोड पर 30-40 लोग झगड़ा कर रहे हैं। झगड़े की सूचना पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। जमीन पर काम बंद पड़ा मिला। वहां मौजूद दर्जनों लोगों के हाथ में लाठी-डंडे, सरिए व पेड़ों की कटीली झाड़ थी।

दोनों पक्षों से समझाइस की तो काश्तकार पक्ष के लोग भड़क गए। प्रोजेक्ट का काम करने आए कर्मचारियों और लेबर से मारपीट करने पर उतारू हो गए। काश्तकारों से कर्मचारियों को बचाने के लिए दूर करने का प्रयास किया। पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया। हमले में एसएचओ बनवारी लाल, हेड कॉन्स्टेबल राजेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश, ओम सिंह, ड्राइवर राकेश कुमार व शीशराम के शरीर पर चोट आई।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *