इनोसैंट हाट्र्स में हेरीटेज क्लब के विद्यार्थियों ने देश की धरोहर का सम्मान करने की ली शपथ

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
इनोसैंट हाट्र्स के पांचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट, जंडियाला रोड, नूरपुर रोड एवं कपूरथला रोड) में हेरीटेज के विद्यार्थियों से अनेक गतिविधियां करवाकर ‘वल्र्ड हेरिटेज डे’ धूमधाम से मनाया गया। हेरिटेज क्लब के एंबेसडर विद्यार्थियों ने बताया कि इन गतिविधियों को करवाने का उद्देश्य मानव सभ्यता से जुड़े ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण हेतु छात्रों को जागरूक करना है।

इस अवसर पर हेरिटेज क्लब के विद्यार्थियों द्वारा तैयार पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन पहली से छठी कक्षा के विद्यार्थियों को दिखाई गई, जिसमें उन्हें देश की धरोहर सांस्कृतिक स्थलों की पूर्णरूप से जानकारी दी गई। कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने बैज मेकिंग गतिविधि में भाग लिया एवं विभिन्न आकृतियां बनाकर बैज तैयार किए।

स्वच्छ व सुरक्षित रखने में अपना पूर्ण योगदान

दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ‘मी एंड माई वल्र्ड’ थीम के अंतर्गत स्पीच डिलीवरी गतिविधि का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हें विद्यार्थियों ने अपने मनपसंद मॉन्यूमेंट का नाम बताकर उसकी विस्तृत रूप से जानकारी दी। दशम कक्षा के विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे सदैव देश की धरोहर सांस्कृतिक स्थलों को स्वच्छ व सुरक्षित रखने में अपना पूर्ण योगदान देंगे।

कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को बताया कि अगर हम इस आयु में भी देश की धरोहर को साफ-सुथरा रखेंगे, उसे किसी तरह की हानि न पहुंचाएंगे, तो हम किसी न किसी रूप में देश के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान अवश्य दे पाएंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *