जालंधर में क्रेडिट वार: नवंबर 2021 में जिस रोड का परगट सिंह ने किया था उद्घाटन, AAP नेता सुरिंदर सोढ़ी ने उसी रोड का दोबारा कर दिया उद्घाटन

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं में विकास कामों के क्रेडिट को लेकर उद्घाटन करने का नया फितूर चढ़ गया है। ताजा मामला जालंधर कैंट हलके का है। इस हलके में कांग्रेस के विधायक परगट सिंह है, जो इससे पहले मंत्री भी रहे हैं। कैंट हलके के रायल एस्टेट में मंत्री रहते 21 नवंबर 2021 को परगट सिंह ने सड़क निर्माण के कार्यों को उद्घाटन किया था।

पंजाब में सत्ता बदली, निजाम बदले। तो विकास कामों का क्रेडिट लेने के लिए दौर शुरू हो गया है। जालंधर कैंट से आम आदमी पार्टी से सुरिंदर सिंह सोढ़ी चुनाव हार गए। उन्हें कांग्रेस के परगट सिंह ने चुनाव हराया था। अब आप के सुरिंदर सिंह सोढ़ी उन विकास कामों का दोबारा उद्घाटन कर रहे हैं, जिसे नवंबर 2021 में परगट सिंह कर चुके हैं।

रायल एस्टेट की जिस रोड को परगट सिंह ने 21 नवंबर 2021 को उद्घाटन कर काम शुरू करवाया था, उसी रोड का आम आदमी पार्टी के नेता सुरिंदर सिंह सोढ़ी ने 18 अप्रैल 2022 को दोबारा उद्घाटन कर दिया। जिससे हलके के साथ साथ जालंधर में एक अलग ही चर्चा छिड़ गई है।

यह नहीं, इस रोड का दोबारा उद्घाटन करते हुए AAP नेता सुरिंदर सिंह सोढ़ी ने तो यहां तक कह दिया कि इन सड़कों का निर्माण मौजूदा भगवंत मान सरकार द्वारा जारी अनुदान से किया जा रहा है। जबकि हकीकत यह है कि इन सड़कों के लिए अनुदान पूर्व की कांग्रेस सरकार ने जारी किया था।

इस संबंध में विधायक परगट सिंह ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के नेता सुरिंदर सिंह सोढ़ी अपनी हार से काफी आहत हैं और पहले के उद्घाटन को नई सरकार की उपलब्धि बताकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान जालंधर कैंट में बड़े विकास कार्य शुरू किए गए थे जो अब पूरा होने के करीब हैं, जिसका लाभ क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है।

क्रेडिट वार की पूरी वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें – https://fb.watch/cvGybnBnK-/

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *