पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना के बढ़ते केस से नई गाइड लाइन जारी, दिए सख्त आदेश, पढ़ें

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

corona punjab news

डेली संवाद, चंडीगढ़
कोरोना के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए पंजाब सरकार ने एक बार फिर से सख्त फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने लोगों को मास्क पहनने के निर्देश जारी कर दिए हैं। गृह विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग वर्मा ने कहा कि बस, ट्रेन, एयरक्राफ्ट, टैक्सी समेत सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मास्क पहनना जरूरी है।

इसके अलावा सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, डिपार्टमेंट स्टोर जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों और क्लासरूम, ऑफिस समेत इंडोर गैदरिंग में मास्क पहनना जरूरी है। वहीं पंजाब में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले चौबीस घंटे में 30 मरीज मिले। जिसके बाद कोरोना के एक्टिव केसों की गिनती 113 हो गई है।

चौथी लहर की आशंका बनी

इनमें 4 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर पहुंच चुके हैं। वहीं अब 11 जिलों में कोरोना के केस मिले हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में कोरोना की चौथी लहर की आशंका बनी हुई है। इसे देखते हुए सरकार ने कोरोना की सैंपलिंग और टेस्टिंग भी बढ़ा दी है। बुधवार को 9812 सैंपल लेकर 9577 टेस्ट किए गए।

पढ़ें सरकार का आदेश

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *