जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तर से 200 से ज्यादा सरकारी फाइलें गायब

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से 200 से ज्यादा सरकारी फाइलें गायब हैं। ये उन कालोनियों की फाइले हैं, जो शहर के पाश कालोनियों और स्कीमों की है। फाइलों के गायब होने से इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अलाटियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के सूत्र बता रहे हैं कि सूर्या एंक्लेव समेत ट्रस्ट की पाश कालोनियों में कई प्लाटों की फाइलें नहीं मिल रही हैं। सूत्र बता रहे हैं कि इन फाइलों को क्लर्कों ने अपने पास दबा रखा है। जबकि क्लर्कों को कहना है कि ज्यादातर फाइलें चीफ विजीलैंस अफसर अपने साथ लेकर चंडीगढ़ चले गए हैं।

आपको बता दें कि पिछले दिनों चीफ विजीलेंस अफसर (CVO) ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर में छापेमारी करते हुए कई फाइलें अपने कब्जे में ले लिया था। इन फाइलों में कांग्रेस के एक कौंसलर को प्लाट अलाट करने समेत एलडीपी कोटे वाले कई प्लाटों की फाइलें शामिल हैं। इसमें कई फाइलें कुछ क्लर्कों के घर में बताई जा रही है।

वहीं, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के ईओ परमिंदर सिंह गिल कहते हैं कि फाइलें दफ्तर में हैं, लेकिन किस क्लर्क के पास है और कहां है ये क्लर्क ही बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि कई फाइलें चीफ विजीलैंस अफसर अपने साथ लेकर गए थे, इस संबंध में जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सीवीओ से फाइल वापस करने के लिए बात कर रहे हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *