कांग्रेस में प्रशांत किशोर की एंट्री हुई फाइनल, पद पर लगी मुहर

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। पंजाब में करारी हार के बाद कांग्रेस खुद को मजबूत करने में जुट गई है। आने वाले कई राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पूरी तरह से मंथन में जुटी हुई है। खबर ये आ रही है कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कभी भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। खबर है कि वह जल्द ही कांग्रेस का हिस्सा बन सकते हैं। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि उनके लिए पार्टी ने जिम्मेदारी भी तय कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीते कुछ हफ्तों में किशोर ने कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ बैक-टू-बैक बैठकें की हैं। इस दौरान 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई है। कांग्रेस के शीर्ष सूत्र ने बताया है कि किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की कोशिशें इस बार सफलता की कगार पर हैं। वे जल्द ही पार्टी में शामिल हो सकते हैं। यह भी बताया गया है कि उनके लिए पार्टी ने अहम भूमिका भी लगभग तय हो गई है।

पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी तैयार करेंगी भूमिका

इस भूमिका की रूपरेखा राहुल गांधी के साथ सलाह के बाद पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी तैयार करेंगी। इधर, किशोर के प्रस्ताव पर चर्चा के लिए सोनिया गांधी की ओर से गठित विशेष टीम चाहती है कि किशोर पूरी तरह कांग्रेस के लिए समर्पित रहें और अन्य पार्टियों से नाता तोड़ लें। इससे पहले किशोर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के साथ काम कर चुके हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी के कई नेताओं का मानना है कि किशोर राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका चाहते हैं और किसी भी एक पार्टी में बंधे नहीं रहना चाहते। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह चुनावी रणनीतिकार को पार्टी में शामिल किए जाने और उन्हें बदलाव करने के मौके देने के समर्थक हैं। उन्होंने कहा था कि किशोर की ‘यात्रा एक पार्टी से दूसरा पार्टी की रही है।’ सिंह ने कहा, ‘तो इस तरह की सियासी प्रतिबद्धता या विचारधारा की प्रतिबद्धता साफ नहीं थी।’

कांग्रेस के बड़े नेताओं के सामने प्रेजेंटेशन

उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन अब वह कुछ मजबूत सुझावों के साथ आगे आए हैं और उन्होंने जो प्रेजेंटेशन दी है, हां अच्छी है।’ किशोर ने पार्टी के सामने पहला प्रेजेंटेशन बीते साल दिया था। वहीं, मौजूदा प्लान के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। किशोर ने कांग्रेस के बड़े नेताओं के सामने प्रेजेंटेशन दी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *