पंजाब: CM भगवंत मान ने चंडीगढ़ से कैनेडा, अमरीका और यूके के लिए सीधी फ्लाइट्स के लिए अफसरों को दिए निर्देश

Daily Samvad
4 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 520 शब्द|📅 23 May 2022

पंजाब: CM भगवंत मान ने चंडीगढ़ से कैनेडा, अमरीका और यूके के लिए सीधी फ्लाइट्स के लिए अफसरों को दिए निर्देश

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य के नागरिक उड्डयन विभाग को मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ख़ास कर कैनेडा, अमरीका और यू.के. के लिए शुरू करने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ए.ए.आई.) के साथ तुरंत तालमेल करने के निर्देश दिए।

ज़िक्रयोग्य है कि इस समय मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई और शारजाह के लिए सिर्फ़ दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ही चल रही हैं। आज प्रातः काल यहाँ अपने सरकारी निवास स्थान पर नागरिक उड्डयन विभाग के कामकाज का जायज़ा लेने के लिए हुई मीटिंग की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की।

आमदन कई गुणा बढ़ाने में मददगार साबित होगा

सीएम भगवंत मान ने कहा कि कैनेडा, अमरीका, यू.के., न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया समेत अलग-अलग देशों में पंजाबी जनसंख्या का बड़ा हिस्सा बसता है जिस कारण विदेशों में बसते पंजाबी भाईचारे को पंजाब में अपने पैतृक स्थानों पर बिना किसी दिक्कत से जाने के लिए यह प्रयास और भी सुविधाजनक साबित होगा।

राज्य में कृषि और फूड प्रोसेसिंग उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने विभाग को मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कार्गो उड़ानें तुरंत शुरू करने के लिए भी कहा जिससे पंजाब को खुली मंडी बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान हितैषी यह कदम दुनिया भर में खाद्य वस्तुओं के निर्यात को अपेक्षित बढ़ावा देने और ख़ास कर राज्य के किसानों की आमदन कई गुणा बढ़ाने में मददगार साबित होगा।

नागरिक उड्डयन विभाग के साथ मीटिंग

इसी तरह मुख्यमंत्री ने मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद-ऐ-आज़म सरदार भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, मोहाली रखने के लिए व्यापक रूप में सहमति बनाने के लिए विभाग को तुरंत हरियाणा नागरिक उड्डयन विभाग के साथ मीटिंग करने के लिए कहा।

राज्य भर में औद्योगीकरण को आगे बढ़ाने के लिए नागरिक उड्डयन की महत्ता का ज़िक्र करते हुये मुख्यमंत्री ने हलवारा में अंतरराष्ट्रीय सिविल एन्क्लेव को जल्दी से जल्दी चालू करने के लिए कहा जिससे राज्य के औद्योगिक केंद्र-लुधियाना के आसपास व्यापारिक और औद्योगिक गतिविधियां शुरू होने से इसको बड़ा बढ़ावा मिल सकता है।

रूप-रेखा तैयार करने के लिए भी कहा

पंजाब राज्य नागरिक उड्डयन कौंसिल (पी.एस.सी.ए.सी.) के कामकाज को सुचारू बनाने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए भगवंत मान ने नागरिक उड्डयन के सचिव को पेशेवर ट्रेनिंग प्राप्त पायलटों के तौर पर पूरी तरह लैस होने के लिए उड़ानों की ट्रेनिंग देने में राज्य के नौजवानों को प्राथमिकता देने के लिए रूप-रेखा तैयार करने के लिए भी कहा।

इस तरह यह कौंसिल स्थानीय नौजवानों को अंतरराष्ट्रीय मापदण्डों के अनुसार उड़ान की ट्रेनिंग देने में सहायक सिद्ध होगी। भगवंत मान ने कहा कि इससे पहले नौजवानों को फ्लायंग ट्रेनिंग के लिए देश के अन्य हिस्सों और यहाँ तक कि विदेशों में जाना पड़ता था परन्तु अब उनको इससे अपने ही राज्य के अंदर किफ़ायती दरों पर यह ट्रेनिंग मुहैया करवाई जायेगी।

मुख्यमंत्री ने विभाग को सी.ए.टी.-2 को प्रगतिशील व्यवस्था के.ए.टी.-3 में अपग्रेड करने के लिए अपने यत्नों को तेज करने के लिए कहा है जिससे ख़ास कर सर्दियों में घने कोहरे के दौरान दूर तक देखने का सामर्थ्य कम हो जाने से उड़ान के संचालन की सुविधा दी जा सके।

ज्ञानवापी में फव्वारा या शिवलिंग? देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *