पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली से भाजपा नेता को किया गिरफ्तार, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

arrest

डेली संवाद, नई दिल्ली
दिल्ली से बड़ी खबर है। यहां पंजाब पुलिस ने भाजपा के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा  को गिरफ्तार Tajinder Pal Singh Bagga Arrested कर लिया है। बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) को पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

बग्गा के खिलाफ एक अप्रैल को एफआईआर दर्ज किया गया था. उसपर भड़काऊ बयान देने, शत्रुता को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी के आरोप को लेकर मामला दर्ज किया गया था. दरअसल बग्गा, फिल्म कश्मीर फाइल्स (Kashmir Files) पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के बयान को लेकर उन पर हमलावर रहे हैं।

अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप

मार्च महीने में कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री ना करने को लेकर सीएम केजरीवाल ने विधानसभा में एक बयान दिया था जिसपर काफी बवाल मचा. इसी पर बग्गा ने ट्वीट करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी. इससे पहले छत्तीसगढ़ में भी बग्गा के खिलाफ एफआईर दर्ज हो चुका है, जिसमें बग्गा पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप था।

एफआईआर में बग्गा की टिप्पणियों का उल्लेख है, इसमें 30 मार्च को दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास के बाहर भाजपा युवा मोर्चा के विरोध के दौरान केजरीवाल के खिलाफ की गई उनकी टिप्पणियों का भी जिक्र है. भाजपा युवा मोर्चा के नेता ने दावा किया था कि पंजाब पुलिस की एक टीम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में उनके घर पहुंची थी, लेकिन उन्हें उनके खिलाफ किसी प्राथमिकी की जानकारी नहीं थी.

नरसंहार को झूठा बोलेगा तो मैं बोलूंगा

आप नेता ने जब उन्हें भड़काऊ बयान के लिए हुए FIR की जानकारी दी तब तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया था. बग्गा ने ट्वीट करते हुए लिखा था- एक नहीं 100 FIR करना, लेकिन केजरीवाल अगर कश्मीरी हिंदुओ के नरसंहार को झूठा बोलेगा तो मैं बोलूंगा,अगर केजरीवाल कश्मीरी हिंदुओ के नरसंहार पर ठहाके लगाएगा तो मै बोलूंगा, चाहे उसके लिए मुझे जो अंजाम भुगतना पड़े मैं तैयार हूं. मैं केजरीवाल को छोड़ने नही वाला,नाक में नकेल डाल के रहूंगा.

एफआईआर में बग्गा की टिप्पणियों का उल्लेख है, इसमें 30 मार्च को दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास के बाहर भाजपा युवा मोर्चा के विरोध के दौरान केजरीवाल के खिलाफ की गई उनकी टिप्पणियों का भी जिक्र है. भाजपा युवा मोर्चा के नेता ने दावा किया था कि पंजाब पुलिस की एक टीम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में उनके घर पहुंची थी, लेकिन उन्हें उनके खिलाफ किसी प्राथमिकी की जानकारी नहीं थी।

तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी पर मोहाली-दिल्ली और कुरुक्षेत्र तक महाभारत

https://www.youtube.com/watch?v=8IzDB5QNSP4

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *