प्रवक्ता तजिंदरपाल बग्गा की गिरफ्तारी पर BJP नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया, दसूहा इंचार्ज रघुनाथ राणा ने कही बड़ी बात

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, दसूहा
भाजपा नेता और दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तेजिंदरपाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद सियासी जंग तेज हो गई है। पंजाब के दसूहा में भाजपा के विधानसभा इंचार्ज रघुनाथ सिंह राणा ने पंजाब पुलिस के इस रवैये को तानाशाही पूर्ण रवैया करार देते हुए केंद्र सरकार से मामले का संज्ञान लेने की अपील की है।

रघुनाथ सिंह राणा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में कुछ कर नहीं सके अब पंजाब पुलिस को अपने कब्जे में लेकर गलत काम करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के आदेश पर पंजाब पुलिस ने तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाते हुए भाजपा नेता बग्गा को गिरफ्तार किया।

तानाशाही भरा रवैया

रघुनाथ राणा ने कहा कि जब पंजाब पुलिस दिल्ली जाकर ऐसा तानाशाही भरा रवैया अपना सकती है तो पंजाब में कानून व्यवस्था का क्या हाल होगा इसका अंदाजा खुद ब खुद लगाया जा सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

राणा ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। सही को सही और गलत को गलत कहने का अधिकार है। इसका मतलब यह तो नहीं कि अपनी बात रखने वाले को आप जेल में डाल दें। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस का यह कृत्य बेहद निंदनीय है। हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

बग्गा की गिरफ्तारी पर मोहाली-दिल्ली और कुरुक्षेत्र तक महाभारत

https://youtu.be/8IzDB5QNSP4

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *