सिद्धू मुसेवाला के कत्ल के बाद ख‍ाालिस्‍तानी आतंकवादी पन्‍नू ने पंजाबी सिंगरों को दी मरवाने की धमकी

Daily Samvad
2 Min Read
Gurpatwant Singh Pannu
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

pannu

चंडीगढ़। पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या के कुछ घंटे बाद ही खालिस्‍तानी आतंकी संगठन सिख्स फार जस्टिस (SFJ) ने धमकी भरा पत्र जारी किया है। एसएफजे के प्रमुख गुरुपतवंत सिंह पन्‍नू ने पंजाबी गायकों को धमकी दी है और उनसे ‘खालिस्‍तानी मूवमेंट’ का समर्थन करने को कहा है। पन्‍नू ने ऐसा न करने पर सिद्धू मूसेवाला जैसा अंजाम भुगतने की धमकी दी है।

बता दें कि एसएफजे की गतिविधियां कनाडा से संचालित की जा रही है और कनाडा में बैठे लारेंस बिश्‍नोई गुट के एक गुर्गे ने ली है। पन्‍नू ने मूसेवाला की हत्‍या का उल्‍लेख करते हुए धमकी वाले पत्र में पंजाबी गायकों से कहा है मौत नजदीक है, इसलिए अब खालिस्‍तान रेफरेडम का समर्थन करने का समय आ गया है।

मोबाइल पर रिकार्डेड संदेश

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या की जिम्‍मेदारी कनाडा में रह रहे गोल्‍डी बरार द्वारा लिए जाने की खबर है और पंजाब के डीजीपी वीके भावरा ने भी यह बात कही है। खालिस्‍तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्‍नू इससे पहले भी पत्र और वीडियो संदेश जारी कर पंजाब एवं हरियाणा में धमकियां देता रहा है। वह मोबाइल पर रिकार्डेड संदेश भी जारी करता रहा है।

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की रविवार काे उनके घर से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्‍या कर दी गई थी। उस समय वह अपनी गाड़ी में दो साथियों के साथ जा रहे थे। सिद्धू वाला गन कल्‍चर को बढ़ावा देनेवाले अपने गानों की वजह से विवादाें में रहे थे।

सिद्धू मुसेवाला की हत्या पर DGP का बड़ा खुलासा, देखें

https://youtu.be/8eGjub18LxE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *