जालंधर समेत पंजाब के 5 नगर निगमों में चुनाव के लिए नई वार्ड बंदी करने के आदेश, पढ़ें बड़ी खबर

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

MCJ

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब में सत्ता परिवर्तन के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार अब नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुट गई है। सरकार ने आज सूबे के 5 नगर निगमों में नई वार्डबंदी के आदेश जारी कर दिए हैं। स्थानीय निकाय विभाग ने 5 नगर निगम में वार्ड बंदी के आदेश दिए हैं।

स्थानीय निकाय विभाग की जारी आदेश के मुताबिक नगर निगम जालंधर, नगर निगम लुधियाना, नगर निगम अमृतसर, नगर निगम पटियाला और नगर निगम फगवाड़ा शामिल है। वार्ड बंदी की प्रक्रिया एक हफ्ते में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है।

निगम हाउस 24 जनवरी 2023 में अपना कार्यकाल पूरा करेगा

आपको बता दें कि जालंधर नगर निगम हाउस 24 जनवरी 2023 में अपना कार्यकाल पूरा करेगा। उससे पहले ही नई वार्डबंदी जरूरी है क्योंकि शहर का एरिया बढ़ गया है। इसमें कैंट विधानसभा क्षेत्र के 11 गांव के इलाके शामिल हुए हैं। पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे परगट सिंह ने कैंट हलके में वार्ड बढ़ाए जाने का प्रस्ताव भेजा था।

नगर निगम के जानकार बताते हैं कि वार्ड बंदी के आदेशों से हो गया है कि नगर निगम चुनाव अपने तय समय पर ही होंगे। स्थानीय निकाय विभाग ने नई वार्ड बंदी के लिए ब्लाक तय किए हैं और यह बताना होगा कि किस ब्लाक में कितनी आबादी है और इसमें शेड्यूल कास्ट और बैकवर्ड क्लास वर्ग के कितने लोग हैं। निगम को जनसंख्या 2011 के आंकड़े और शहर में नेडा के शामिल होने के बाद बड़ी जनसंख्या की जानकारी भी उपलब्ध करवानी होगी।

मूसेवाला मर्डर के बाद गाड़ियों को बुलेटप्रूफ करवाने की होड़

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *