करतारपुर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के सीनियर सहायक संजीव कालिया पर दर्ज हो सकती है FIR, सरकार ने डीसी से मांगी रिपोर्ट, सस्पैंड चल रहे अजय मल्होत्रा के पत्र पर लिया कड़ा संज्ञान, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में फाइलों के गायब होने के मामले में अब आधिकारिक तौर पर करतारपुर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के सीनियर सहायक संजीव कालिया का नाम भी जुड़ गया है। इस संबंध में स्थानीय निकाय विभाग ने आज इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के चेयरमैन कम डीसी घनश्याम थोरी को लेटर लिखकर संजीव कालिया की रिपोर्ट मांगी है।

स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के सीनियर सहायक अजय मल्होत्रा ने पत्र लिखकर करतारपुर के संजीव कालिया पर फाइलों के खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाया है। स्थानीय निकाय विभाग ने संजीव कालिया के जालंधर दफ्तर में आने के कारणों की रिपोर्ट मांगी है।

पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई जा सकती

स्थानीय निकाय विभाग द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि इसकी रिपोर्ट चंडीगढ़ में भेजी जाए, साथ ही जरूरत पड़े तो संजीव कालिया के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई जा सकती है। इस संबंध में ट्रस्ट के चेयरमैन कम डीसी घनश्याम थोरी ने कहा है कि इस पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के सस्पैंड चल रहे अजय मल्होत्रा ने एडीसी को एक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। इस सब के पीछे करतारपुर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में नौकरी कर रहे संजीव कालिया का हाथ है। मल्होत्रा ने एडीसी को भेजी चिट्ठी में कहा है कि करतारपुर में नौकरी कर रहे संजीव कालिया आए दिन जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर में बैठे रहते हैं।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा सकती है

अजय मल्होत्रा ने आरोप लगाया है कि उन्हें डर है कि संजीव कालिया जालंधर दफ्तर में सरकारी फाइलों को खुर्दबुर्द कर रहे हैं। इसलिए संजीव कालिया को जालंधर दफ्तर में प्रवेश पर पाबंदी लगाई जाए। मल्होत्रा ने कहा है कि जिस समय ईओ परमिंदर सिंह गिल जालंधर में बतौर ईओ ज्वाइन किया, उस समय से संजीव कालिया की जालंधर दफ्तर में गतिविधियां बढ़ गई। सबूत के तौर पर दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा सकती है।

पढ़ें सरकार का आदेश

पढ़ें अजय मल्होत्रा का आरोप

मूसेवाला मर्डर के बाद गाड़ियों को बुलेटप्रूफ करवाने की होड़

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *