Punajb News: जालंधर के कांग्रेसी पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज करवाने की तैयारी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम जालंधर के अधिकारियों ने कांग्रेस पार्षद मंदीप जस्सल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की तैयारी की है। आरोप है कि पार्षद मंदीप जस्सल ने एफिडेविट देने के बाद रामामंडी-ढिलवां रोड पर कामर्शियल इमारत यम्मी बाइट के ऊपरी फ्लोर पर लैंटर डलवा दिया। जबकि इस पर निगम कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने रोक लगा रखी है।

अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम के निशाने पर आए कांग्रेस के पार्षद मनदीप जस्सल की मुश्किलें बढ़ने वाली है। निगम टीम ने रामामंडी-ढिलवां रोड पर कामर्शियल इमारत यम्मी बाइट को पहली और दूसरी मंजिल को सील कर दिया था। इसके बाद पार्षद ने एफिडेविट दिया कि वे अवैध निर्माण नहीं करवाएंगे। इसके बाद निगम ने सील खोल दी थी।

तीसरी मंजिल पर लैंटर डलवा दिया

इसके बाद मंदीप जस्सल ने सरकारी छुट्टी के दिन शनिवार को तीसरी मंजिल पर लैंटर डलवा दिया। इसके बाद एमटीपी मेहरबान सिंह ने एटीपी से रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट के मुताबिक उक्त इमारत को अवैध बताते हुए निगम कमिश्नर के आदेश पर रोक लगाई गई है, बावजूद इसके उस पर लैंटर डाल दिया गया।

एमटीपी मेहरबान सिंह ने बताया कि इस संबंध में एटीपी से विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कमिश्नर को एफआईआर के लिए एक चिट्ठी लिखी जाएगी। उन्होंने कहा कि एफिडेविट देकर रातोंरात अवैध रूप से लैंटर डलवाने को लेकर इमारत को निगम टीम ढहा भी सकती है।

सरकार बदली, लेकिन बीएमएस फैशन पर कृपा जारी

सत्ता परिवर्तन के बाद भी कांग्रेसी विधायक के करीबी कारोबारी की अवैध कामर्शियल इमारत पर नगर निगम के अधिकारियों की कृपा बराबर बनी हुई है। जालंधर नार्थ हलके के किशनपुरा चौक से लम्मा पिंड चौक को जाती रोड पर BMS फैशन की दो मंजिला अवैध कामर्शियल को वैसे तो कागजों में सील किया गया है, लेकिन मौके पर दो मंजिला शोरूम चल रहा है।

डीएम की बीमार गाय की देखभाल के लिए 7 डाक्टरों की क्या है सच्चाई? खुद DM की जुबानी सुने

https://www.youtube.com/watch?v=gjJxhnZ7B-s

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *