जालंधर: LED लाइट लगाने में करोड़ों का घपला! 4 साल तक मौन रहे मेयर ने अब बुलाई निगम हाउस की मीटिंग, बोले- इसकी जांच करवाएंगे

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के मेयर जगदीश राजा ने शहर में एलईडी लगाने के मामले में घोटाले की परत खोलने के लिए एलईडी के मुद्दे पर नगर निगम की हाउस बैठक बुलाई है। शहर में एलईडी लगाने को लेकर कांग्रेसी कौंसलरों समेत भाजपा पार्षदों ने भी बड़े घपले की शिकायत की है।

मेयर जगदीश राजा ने बताया कि 20 जून को दोपहर बाद 3 बजे LED लाइट के मुद्दे पर निगम हाउस की बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि उनके पास एलईडी लाइट में हो रही घपलेबाजी के पुख्ता सबूत हैं, जिसे निगम हाउस में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में करोड़ों रुपए के इस प्रोजेक्ट में जमकर घोटाला हुआ है।

आपको बता दें कि एलईडी लाइट कांग्रेस की सरकार के वक्त ही लगी है। जगदीश ऱाजा ही मेयर थे। लेकिन मेयर जगदीश ऱाजा का आरोप है कि स्मार्ट सिटी के तहत कराए गए इस कामों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के कामों में जमकर धांधली हुई है। यहां क्लिक कर पढ़ें LED लाइट का पूजा एजेंडा House meeting dt. 20.6.2022 agenda

Ex MLA ने खोली सुखबीर और केजरीवाल की पोल?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *