पंजाब: जमीनों का कलेक्टर रेट बढ़ाने की फिराक में सरकार, कालोनाइजर्स एसोसिएशन के प्रधान मेजर सिंह ने की DC से मुलाकात

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
सरकार जल्द ही जमीनों की कलेक्टर रेट को बढ़ाने जा रही है। जिससे चलते आने वाले दिनों में जमीनों की रजिस्ट्री और महंगी हो सकती है। यही नहीं, पहले से ही एनओसी के कारण मंदी में डूबे रिएल एस्टेट कारोबार को बड़ा झटका लगेगा। इसे लेकर बिल्डरों औऱ कालोनाइजरों ने मीटिंग कर सरकार को ज्ञापन सौंपने का फैसला किया है।

सरकार द्वारा कालोनियों में प्लाटों की रजिस्ट्री को सरल बनाने और एनओसी के रेट में कमी लाने को लेकर आज जालंधर बिल्डर्स एंड कालोनाइजर एसोसिएशन के प्रधान मेजर सिंह ने आज डीसी घनश्याम थोरी से मुलाकात की। मेजर सिंह ने कहा है उन्होंने डीसी से एनओसी के रेट को कम करवाने और कलेक्टर रेट को न बढ़ाए जाने की मांग की है।

कलेक्टर रेट बिल्कुल नहीं बढ़ने चाहिए

मेजर सिंह ने बताया कि इस संबंध में डीसी घनश्याम थोरी से मिलकर कालोनाइजरों औऱ बिल्डरों की मांग से अवगत करवाया गया है। डीसी ने भी सकारात्मक पहल की है। फिलहाल सोमवार को जालंधर के सभी कालोनाइजर औऱ बिल्डर्स इस संबंध में एक ज्ञापन डीसी को सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि कलेक्टर रेट बिल्कुल नहीं बढ़ने चाहिए।

आपको बता दें कि कलेक्टर रेट बढ़ने का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ेगा, जो प्लाट लेकर अपना घर बनाने की सोच रहे हैं। महंगाई के इस दौर में प्लाट लेना औऱ घर बनाना मुश्किल हो रहा है, ऐसे में अगर कलेक्टर रेट बढ़ता है तो रजिस्ट्री की फीस और अष्टांप ड्यूटी बढ़ेगी। जिससे प्लाट खरीदने वाले लोगों की जेब ज्यादा खाली होगी।

Ex MLA ने खोली सुखबीर और केजरीवाल की पोल?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *