जालंधर: लाजपत नगर में रेडक्रास भवन के पास चार मंजिला अवैध कामर्शियल इमारत बन कर तैयार, दो महीने से लगातार शिकायत के बाद भी कोई कार्ऱवाई नहीं

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से लाजपत नगर में रेडक्रास भवन के पास अवैध रूप से चार मंजिला कामर्शियल इमारत बन रही है। जिसकी शिकायत खुद लाजपत नगर के लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से की है, लेकिन अभी तक इस कामर्शियल इमारत पर कोई कार्ऱवाई नहीं हुई।

शहर के सबसे पाश रिहाइशी इलाके में अवैध रूप से कामर्शियल इमारतें बन रही हैं। लाजपत नगर में रेडक्रास भवन के साथ ही चार मंजिला कामर्शियल इमारत अवैध रूप से बनाई जा रही है। जिसकी शिकायत इलाके के लोगों ने एसटीपी परमपाल और एमटीपी मेहरबान सिंह से की है, लेकिन चार मंजिला बन चुकी इस कामर्शियल इमारत पर कोई कार्ऱवाई नहीं हुई है।

शिकायत के बाद भी कार्ऱवाई नहीं

उधर, इस अवैध कामर्शियल इमारत को लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने भी नगर निगम के कमिश्नर दीपशिखा शर्मा से शिकायत की है। साथ ही इसकी एक आरटीआई भी लगाई है। रवि छाबड़ा ने बताया कि पिछले दो महीने से अवैध कामर्शियल इमारत बन रही है, लेकिन शिकायत के बाद भी कार्ऱवाई नहीं हो रही है।

वहीं, एटीपी विकास दुआ ने कहा है कि इस इलाके का प्रभार कुछ दिन पहले मिला है। इसके लिए इंस्पैक्टर से रिपोर्ट मांगी जाएगी। सोमवार को वे खुद यहां विजिट करेंगे और कार्ऱवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इलाके में बिना नक्शे के कोई भी इमारत नहीं बनने दी जाएगी।

अग्निपथ पर आक्रोश! 12 राज्यों में हिंसा की आंच, 1 की मौत 13 घायल, 164 ट्रेनें रद्द

https://www.youtube.com/watch?v=Jk8ddRPC2-Q&t=21s

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *