जालंधर: ‘अग्निपथ योजना’ को लेकर बवाल, पीएपी चौक में जमकर हंगामा, नेशनल हाईवे जाम, मौके पर पहुंचे MLA रमन अरोड़ा, देखें LIVE

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
देश में अग्निपथ योजना को चल रहे बवाल के बीच ये आग पंजाब में पहुंच गई है। जालंधर में आज सैकड़ों युवाओं ने पीएपी चौक घेर लिया। इस दौरान युवाओं ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। युवाओं ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जालंधर में पीएपी चौक पर सैकड़ों युवाओं ने आज सुबह से जाम लगाना शुरु कर दिया। पीएपी चौक पर पंजाब भर से युवाओं ने नेशनल हाईवे जाम किया। इसके बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों ने अपील की है कि शांतपूर्वक धरना दें, कोई आगजनी या अन्य काम करने की कोशिश न करें।

पीएपी में चौक जाम होने की खबर पाकर मौके पर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा पहुंचे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार इस मुद्दे पर युवाओं के साथ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान इस मुद्दे पर युवाओं के साथ हैं। इसलिए ये धरना प्रदर्शन करें। इस खबर को LIVE देखने के लिए क्लिक करें- डेली संवाद लाइव

Ex MLA ने खोली सुखबीर और केजरीवाल की पोल?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *