भारत बंद का ऐलान: 350 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, 20 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली
केंद्र सरकारी की अग्निपथ स्कीम के खिलाफ आज भारत बंद का ऐलान किया गया है। इसमें तमाम विपक्षी दल और कई संगठन एक साथ केंद्र की मोदी सरकार को विरोध करेंगे। इसे लेकर खासकर बिहार और उत्तर प्रदेश में सख्ती बरती गई है। बिहार में 20 जिलों में इंटरनेस सर्विट बंद कर दी गई है। इसके साथ ही 350 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है।

आपको बता दें कि अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए बिहार में पहले 15 जिलों में इंटरनेट सेवा पर रोक लगाई गई थी। अब इनमें 5 और जिले जोड़ दिए गए हैं। सोमवार को कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली, सारण, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, दरभंगा, गया, मधुबनी, जहानाबाद, खगड़िया और शेखपुरा जिले में इंटरनेट पर रोक रहेगी।

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में सबसे ज्यादा उपद्रव, धरना प्रदर्शन और आगजनी बिहार में हुई है। इसकी वजह से रेलवे को भारी नुकसान पहुंचा है। इस वजह से पूर्व मध्य रेलवे अभी रात 8 से सुबह 4 बजे के बीच ही बिहार में ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इस दौरान ट्रेनों में भारी संख्या में आरपीएफ, आरपीएसएफ और जीआरपी के जवानों की तैनाती की गई है।

SDM की बेटी अफसर बन क्यों बाप को भेजना चाहती हैं ‘जेल’

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *