जालंधर में LED लाइट घोटाला: आखिर साढ़े 4 साल तक क्यों चुप रहे राजा ? क्या पूर्व मंत्रियों पर FIR से डर गए हैं मेयर, आज क्यों टाल दिया निगम हाउस की मीटिंग

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम हाउस की आज होने वाली बैठक को मेयर जगदीश राजा ने स्थगित कर दी है। उन्होंने कहा है कि नगर निगम हाउस की मीटिंग अब 24 जून को होगी। हालांकि मेयर जगदीश राजा ने इसका कोई कारण नहीं बताया है।

नगर निगम की आज होने वाली हाउस की बैठक में एलईडी लाइट मुख्य मुद्दा रखा गया है। शहर में एलईडी लाइट लगाने का काम पिछले पांच साल से चल रहा है। यही नहीं, जब इसका टैंडर हुआ था, तब राज्य में अकाली-भाजपा की सरकार थी, तब जालंधर के मेयर सुनील ज्योति थे।

उस वक्त जगदीश राजा कांग्रेसी पार्षद दल के नेता था, तब जगदीश राजा ने स्ट्रीट लाइट में घपले को लेकर लगातार विरोध करते रहे। यही नहीं, निगम हाउस की बैठक में विपक्षी नेता रहे जगदीश ऱाजा जमकर हंगामा भी करते रहे, लेकिन 2017 में जब सत्ता परिवर्तन हुआ तो उसके बाद जगदीश राजा मेयर बन गए।

पांच साल तक चुप रहे, अब फिर से विरोध कर रहे हैं मेयर

जगदीश राजा के मेयर बनने के बाद शहर में करोड़ों रुपए की स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू हुआ। उस समय सत्ताधारी पार्षद रोहन सहगल ने स्ट्रीट लाइट में घोटाले की आवाज उठाई, लेकिन कुछ महीने में ये आवाज बंद हो गई और मेयर जगदीश राजा भी स्ट्रीट लाइट के मामले में अपनी आंखें बंद कर ली।

जिससे पिछले पांच साल से स्ट्रीट लाइट लगाने का खेल चलता रहा। अब खुद को फंसते देख कर मेयर जगदीश राजा ने एलईडी लाइट में घपले को लेकर निगम हाउस की स्पेशल बैठक बुला ली थी, लेकिन इसे आज स्थगित कर दिया गया, ये मीटिंग अब 24 जून को होगी।

पढ़ें मेयर का आदेश

SDM की बेटी अफसर बन क्यों बाप को भेजना चाहती हैं ‘जेल’

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *