जेडीए के प्रशासक घनश्याम थोरी के आदेश को ठेंगा, पुडा अफसरों ने बाम्बियावाल में कटवा दी अवैध कालोनी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के डीसी कम जेडीए के प्रशासक घनश्याम थोरी के अवैध कालोनियों पर लिए गए एक्शन का कोई सकारात्मक परिणाम नहीं आ रहे हैं। उल्टे कई इलाकों में पुडा के अफसरों की मिलीभगत से नई अवैध कालोनियां कट रही हैं। एक ऐसा ही मामला बाम्बिया वाल डाकखाना कुक्क़ड पिंड का सामने आया है। जहां अवैध कालोनी काटकर प्लाटिंग की जा रही है।

जेडीए के प्रशासक और डीसी घनश्याम थोरी ने 99 अवैध कालोनियों के मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस कमिश्नर और एसएसपी को लिखा था, लेकिन इसमें अभी तक पुलिस इन अवैध कालोनाइजरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उल्टे नई अवैध कालोनियां कट रही हैं।

बाम्बिया कला डाकखाना कुक्कड़ पिंड में अवैध कालोनी

जानकारी के मुताबिक बाम्बियावाल डाकखाना कुक्कड़ पिंड में अवैध कालोनी काटी गई है। इसमें प्लाटिंग कर बेचा जा रहा है। कालोनाइजर लोगों से कह रहा है कि उसकी कालोनी को पुडा ने एप्रूव्ड की है, लेकिन पुडा द्वारा इस कालोनी को एप्रूव्ड नहीं किया गया है। जिससे कालोनाइजर पुडा के अफसरों की मिलीभगत कर लोगों को ठगने का प्रयास कर रहा है।

जालंधर के आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने इसकी शिकायत जेडीए के प्रशासक औऱ डीसी घनश्याम थोरी से की है। उन्होंने कहा कि अवैध कालोनी कट कर राजस्व का नुकसान किया जा रहा है। इसमें पुडा के कई अफसर भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उक्त कालोनाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कालोनी पर कार्ऱवाई होनी चाहिए।

रबड़ इंडस्ट्री के मालिक का बेटा होटल में गर्लफ्रैंड के साथ मना रहा था रंगरेलियां

https://youtu.be/pZiUqGe47FE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *