जालंधर: कांग्रेसी कौंसलर को आया गुस्सा, महिला के फार्म फाड़े, लोगों ने किया जमकर हंगामा, देखें LIVE

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के वार्ड-7 में कौंसलर की कार्य़प्रणाली से तंग आकर मोहल्ले के लोगों ने आज मोहल्ला कोट रामदास के पास सड़क पर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कौंसलर नीलम पिछले पांच साल से परेशान कर रही हैं, कोई भी काम लेकर उनके दफ्तर जाओ, तो उनके पति नहीं करने देते।

आज मोहल्ला कोट रामदास के निवासी रवि जस्सी कौंसलर नीलम के दफ्तर पहुंचे और मैरिज रजिस्ट्रेशन वाले फार्म पर मुहर लगाने को कहा तो कौंसलर के पति विनाद कुमार ने साफ मना कर दिया। रवि जस्सी ने बताया कि इस संबंध में जब कौंसलर नीलम से मिले तो उन्होंने मैरिज रजिस्ट्रेशन फार्म लेकर फाड़ दिया और बुराभला कहा।

रवि का आऱोप है कि कौंसलर नीलम ने कहा कि पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने मना किया। इसके बाद जब राजिंदर बेरी को फोन किया गया तो उन्होंने बताया कि मना नहीं किया है। इसके बाद विधायक रमन अरोड़ा को फोन किया, तो विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि उनके दफ्तर आ जाएं मुहर हमारी लगवा लें। खबर को लाइव देखने के लिए इसे क्लिक करें – डेली संवाद लाइव

दीदी-दीदी बोलकर लूट लिया 50 तोला सोना, देखें VIDEO

https://youtu.be/KaqMcMvv_CM

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *