जालंधर के सतनाम नगर में ‘बिजली’ का तांडव, घरों में उतरा करंट, एक गंभीर घायल, कईयों को लगे झटके, कई घरों के उपकरण फुंके

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
Electricity current in houses in Jalandhar: जालंधर के सतनाम नगर में अचानक हाई वोल्टेज बिजली के करंट से कई घरों के सामान फुंक गए। जबकि कई घरों में करंट उतर आया। कईयों को अचानक घरों की दीवारों में करंट के झटके लगने लगे। इस करंट के झटके से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

भाजपा पार्षद चट्ठा के घर के आगे सतनाम नगर में आज अचानक उस समय अफरा तफरी मच गई, जब कई घरों में करंट उतर आया। लोगों ने बताया कि हाई वोल्टेज तार के नीचे बने मकानों में अचानक करंट आने से एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

लोगों ने इसकी सूचना आम आदमी पार्टी के वार्ड-16 के सेवादार दीनानाथ प्रधान को दी। मौके पर पहुंचे दीनानाथ प्रधान ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों को फोन कर जानकारी दी और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। दीनानाथ प्रधान ने कहा कि हाई वोल्टेज तार को शिफ्ट करने की मांग की गई है।

मसाज पार्लर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने मारा छापा

https://youtu.be/N9zcEE69BJ8

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *