पंजाब: लुधियाना में STF की बड़ी कार्रवाई, दो टैक्सी ड्राइवरों को पकड़ा, ड्रग्स तस्करी को लेकर बड़ा खुलासा

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना
LUDHIANA-BASED TAXI DRIVERS HELD WITH ICE: पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। यहां एसटीएफ ने दो टैक्सी ड्राइवरों से 20 किलो से ज्यादा ड्रग्स बरामद किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा ड्रग माफिया के खिलाफ शुरु की गई जंग के अंतर्गत पंजाब पुलिस की विशेष टास्क फोर्स (STF) ने लुधियाना से 20.80 किलोग्राम एमफेटामाइन या क्रिस्टल मैथ, जिसको आई.सी.ई. के नाम से जाना जाता है, बरामद करके दो नशा-तस्करों को गिरफ़्तार किया है।

यह जानकारी आज यहां इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) एसटीएफ गुरिन्दर सिंह ढिल्लों ने दी। उपरोक्त कार्यवाही एआईजी स्नेहदीप शर्मा के नेतृत्व में एसटीएफ लुधियाना की टीमों द्वारा की गई। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ बॉबी (40) निवासी गाँव सनेत, लुधियाना और अर्जुन (26) निवासी अम्बेडकर नगर लुधियाना के रूप में हुई है। दोनों लुधियाना में टैक्सी चालक हैं।

दोनों तस्करों को काबू कर लिया

पुलिस ने मुख्य सप्लायर विशाल उर्फ विनय निवासी लेबर कॉलोनी लुधियाना के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आईजीपी गुरिन्दर सिंह ढिल्लों ने बताया कि हरप्रीत और अर्जुन द्वारा अपने मोटरसाईकल हौंडा ड्रीम ( पीबी 10 ईयू 6811) पर बीआरएस नगर लुधियाना के टी-प्वाइंट में आईसीई की सप्लाई देने सम्बन्धी मिली जानकारी मिली।

इस जानकारी के आधार पर एसटीएफ लुधियाना रेंज के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह के नेतृत्व अधीन पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी करके दोनों तस्करों को काबू कर लिया और उनके कब्ज़े से काले रंग के बैग में छिपाकर रखी गई 2 किलो आई.सी.ई. और एक तोलने वाली मशीन बरामद की।

विशाल उर्फ विनय है मास्टर माइंड

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान मुलाजिमो ने माना है कि वह विशाल उर्फ विनय के निर्देशों पर 4 सालों से अधिक समय से आईसीई ड्रग्स बेच रहे थे। विनय, जोकि एक रियलटर के तौर पर काम कर रहा है, अर्जुन का सौतेला भाई है और अर्जुन एवं हरप्रीत के द्वारा आई.सी.ई. स्पलाई करता था।

आईजीपी ने बताया कि दोनों मुलाजिमों के इकबालिया बयान के बाद पुलिस टीम ने लुधियाना के जवाहर नगर की लेबर कॉलोनी स्थित विशाल उर्फ विनय के घर से 18.80 किलोग्राम आईसीई और एक तोलने वाली मशीन भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि आईसीई ड्रग घर की दूसरी मंजिल पर रखी अलमारी में छिपाकर रखी गई थी।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

उन्होंने कहा कि पड़ताल के दौरान सभी अगले-पिछले संबंधों का पता लगाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धाराओं के अनुसार सख़्त कार्रवाई की जाएगी। एआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस टीमें फऱार आरोपी विशाल को गिरफ़्तार करने के लिए छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगली जांच जारी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *