महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर, एकनाथ शिंदे होंगे नए CM, भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने की घोषणा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। Eknath Shinde will be the new CM in Maharashtra: महाराष्‍ट्र में जारी सियासी संकट खत्म होने जा रहा है। फैसला हुआ है कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे होंगे। राज्यपाल से मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा शिंदे को समर्थन देगी। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री होंगे।

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने गुरुवार दोपहर को गोवा से मुंबई पहुंचे। उन्‍होंने भाजपा के कद्दावर नेता देवेंद्र फडणवीस से दक्षिण मुंबई में उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, शिंदे गुट और भाजपा के बीच सरकार बनाने पर मंथन भी चल रहा है। भाजपा ने शिंदे गुट को 8 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्रियों का ऑफर दिया है।

जीवन में कमल खिलता है

सूत्रों के मुताबिक गुलाबराव पाटिल, संभुराज देशाई, संजय शिरसाट, दीपक केसरकर, उदय सामंत को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं, एक्ट्रेस कंगना रनोट ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है। कंगना ने सोशल मीडिया पर पर लिखा- जब पाप बढ़ जाता है, तो सर्वनाश होता है और उस के बाद सृजन होता है… और फिर जीवन में कमल खिलता है।

आपको बता दें कि दो साल पहले BMC ने कंगना रनोट के मुंबई के पाली हिल स्थित कंगना रनोट के ऑफिस मणिकर्णिका फिल्म्स के कई हिस्सों को बीएमसी ने अवैध बताते हुए तोड़ दिया था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *