चंडीगढ़। PSEB 10th Result 2022 Live Updates: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने आज 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। पंजाब बोर्ड की 10वें के रिजल्ट में भी तीनों स्थानों पर लड़कियों ने बाजी मारी है। पहले स्थान पर सरकारी हाई स्कूल सकीएवाला फिरोजपुर की नैनसी राणा रही। दूसरे नंबर पर संगरूर की दिलप्रीत और तीसरे स्थान पर इसी शहर की कोमलप्रीत रहीं। इस साल 10वीं कक्षा का परिणाम 97.94% रहा है।
पंजाब बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर की नैनसी राणा ने 650 में से 644 अंक प्राप्त किए। दूसरे नंबर पर रहने वाली दिलप्रीत ने 644 और कोमलप्रीत ने 642 अंक प्राप्त किए। नैनसी की उम्र कुछ महीने दिलप्रीत से अधिक होने के कारण उन्हें ऐज बेनेफिट मिला और जिले में उनका पहला स्थान घोषित किया गया।
यह भी पढ़ें: नगर निगम में NOC के लिए फर्जी रजिस्ट्री का भंडाफोड़
इस साल 75 प्रतिशत बच्चे ग्रामीण एरिया से थे, जिनमें से 2,08,342 बच्चे पास हुए हैं। अर्बन एरिया के 1,01,553 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। सरकारी स्कूलों की बात करें तो इस साल परिणाम 99.11 प्रतिशत रहा है। सरकारी स्कूलों के 2,11,502 स्टूडेंट्स पास हुए। 126 फेल हुए व 2475 स्टूडेंट्स की री-अपीयर आई है। इनके अलावा 317 स्टूडेंट्स ऐसे हैं, जिनका तकनीकी कारणों से परिणाम रोका गया है।
ऐसे कर सकते हैं अपना रिजल्ट चैक
PSEB 10वीं का परीक्षा परिणाम देखने के लिए स्टूडेंट्स को वेबसाइट pseb.ac.in पर जाना होगा। इसके होम पेज पर परिणाम का लिंक दिखाई देगा। इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा। अपना रोल नंबर डालें और नाम दर्ज करें। दोनों जानकारियां ठीक होने पर 10वीं का परिणाम डिस्प्ले हो जाएगा।