Shinzo Abe: पंजाब में कल राजकीय शोक की घोषणा, जाने वजह

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News, Shinzo Abe: जापान (Japan) के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) के निधन पर पंजाब में कल 9 जुलाई को एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। यह जानकारी पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने दी है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे के निधन के उपरांत केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से समूह राज्यों को पत्र लिख कर 9 जुलाई को 1 दिन का राजकीय शोक रखने और राष्ट्रीय झंडा आधा लहराने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 10 श्रद्धालुओं की मौत

इस सम्बन्धी पंजाब सरकार के आम राज प्रबंध विभाग ने समूह विभागों, सभी डिवीजऩों के कमिश्नरों और समूह जिलों के डिप्टी कमिशनरों को पत्र लिख कर पंजाब राज्य में 9 जुलाई को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दिन सरकारी दफ़्तरों में कोई भी मनोरंजन आदि नहीं होगा।

SEX SLAVE के इतिहास को नकारने वाले कौन थे SHINZO ABE?

https://www.youtube.com/watch?v=sl4AsI0ZVtI















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *