Jalandhar News: जालंधर में गैंगस्टर का गुर्गा गिरफ्तार, SHO नवदीप सिंह की टीम ने किया काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के थाना रामामंडी (Police Station Ramamandi) की पुलिस जेल में बंद गैंगस्टर सनी के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गैंगस्टर (Gangster) के इस गुर्गे से 100 ग्राम हेरोइन (Heroin Smuggler) भी बरामद किया है। गिरफ्तार किया गया युवक एक एक्टिवा के सीट के नीचे छिपाकर हेरोइन ले जा रहा था। पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर उसे हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।

थाना रामामंडी के प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस संतोषी नगर टी प्वाइंट के पास नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही थी। तभी एक्टिवा सवार युवक पुलिस को देख भागने लगा, जिसका पीछा कर उसे पकड़ा गया। तलाशी में एक्टिवा के सीट के नीचे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

यह भी पढ़ें: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 10 श्रद्धालुओं की मौत

इंस्पैक्टर नवदीप सिंह के मुताबिक आरोपी की पहचान राजकुमार वासी नेपाल फिलहाल वासी रामा मंडी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी राजकुमार ने बताया है कि वह गैंगस्टर सनी के लिए काम करता है। बरामद हुई हेरोइन भी उसी की है।

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, कईयों की मौत, VIDEO आई सामने

https://youtu.be/AnwqjtzFtoo



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *