Punjab News: पंजाब सरकार ने दी बड़ी सौगात, PSPCL पेंशनरों के लिए पेंशन हेल्पलाइन शुरु

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News, PSPCL : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) द्वारा सार्वजनिक सेवाओं को ऑनलाइन करके लोगों की मुश्किलों को दूर करने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने अपने पेंशनरों के लिए समर्पित ‘‘पेंशन हेल्पलाइन’’ (Pension Helpline) की शुरुआत की है।

अपने पेंशनरों के पेंशन के मामलों को समयबद्ध ढंग से अंतिम रूप देने और उनकी समस्याओं को हल करने के उद्देश्य से स्थापित की गई यह हेल्पलाइन पी.एस.पी.सी.एल. पेंशनरों को क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा डिप्टी सी.ई.ओ. पेंशन और फंड कार्यालय को भेजे गए उनके पेंशन मामलों की स्थिति के बारे में आसानी से जानकारी लेने के लिए टैलीफ़ोन सेवाएं प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें: न्यूड होकर लड़की ने किया फोन, हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश

अब सेवानिवृत्त कर्मचारी/मृतक के वारिस अपने पेंशन मामलों की स्थिति सम्बन्धी किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 9646115517 पर कॉल/वाट्सऐप/एस.एम.एस. एक निर्धारित फॉर्मेट, जोकि पी.एस.पी.सी.एल. की वैबसाईट पर उपलब्ध है, के ज़रिये कर सकते हैं। इस सेवा का लाभ कामकाजी दिनों के दौरान सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक लिया जा सकेगा। हेल्पलाइन अधिकारी सम्बन्धित सेवानिवृत्त कर्मचारी/मृतक के वारिस को अपेक्षित जानकारी मुहैया करवाएगा।

यह भी पढ़ें: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 10 श्रद्धालुओं की मौत

इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. के पेंशनर इस नंबर पर संपर्क करके तीन से चार कामकाजी दिनों के अंदर-अंदर अपने सवालों के हल/जवाब प्राप्त कर सकते हैं। हालाँकि अगर सेवानिवृत्त कर्मचारी/मृतक के वारिस पी.एस.पी.सी.एल. के मुख्य कार्यालय या पटियाला में सम्बन्धित पेंशन सेक्शन में पहुँच करना चाहते हैं तो वह दोपहर 12:00 से 1:15 बजे तक के निर्धारित समय के दौरान आ सकते हैं।

भाजपा नेता को हनीट्रैप में फंसा कर ब्लैकमेल की कोशिश, देखें VIDEO

https://youtu.be/Zh87ejYrv54



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *