Jalandhar News: जालंधर निगम के बिल्डिंग ब्रांच में धांधली उजागर करने वाले अफसर को ही बदल दिया, फर्जी NOC अभी तक नहीं हुई रद्द, आर्कीटेक्ट सैनी एसोसिएट्स पर FIR भी नहीं करवाया, आखिर कौन है इस खेल का मास्टर माइंड, पढ़ें

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News, Fake registry for NOC busted in Jalandhar Municipal Corporation: नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच में फैले करप्शन को उजागर करने वाले अफसर को ही बदल दिया गया। जबकि करप्शन करवाने वाले आर्किटैक्ट सैनी एसोसिएट्स और बिल्डिंग ब्रांच का नैक्सेस औऱ मजबूत हो गया है।

हालत यह है कि एक सप्ताह बीतने के बाद फर्जी तरह से जारी की गई एनओसी को भी नगर निगम रद्द नहीं कर सका है। इससे सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि एनओसी माफिया की जड़ें निगम में कितनी मजबूत हैं।

डेली संवाद ने गत दिनों नगर निगम में फर्जी एनओसी के खेल का भंडाफोड़ किया था। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने अवैध कालोनियों पर सख्ती करते हुए बिना एनओसी वाले प्लाटों की रजिस्ट्री पर रोक लगा दी है, इसके बाद बाद तहसील और निगम दफ्तर में फर्जी एनओसी और प्लाट की रजिस्ट्री में टैंपरिंग करने का खेल शुरू हुआ। इस खेल का मास्टर माइंड निगम का ही एक अधिकारी है।

यह भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम में NOC के लिए फर्जी रजिस्ट्री का भंडाफोड़

सूत्र बता रहे हैं कि शहर के तमाम आर्कीटेक्ट निगम के इसी मास्टर माइंड से फर्जी तरीके से एनओसी बनवाते हैं। पिछले दिनों नगर निगम के हैड ड्राफ्ट्समैन ने एक ऐसा नक्शा पकड़ा, जिसे पास करवाने के लिए रजिस्ट्री की कापी 2020 की लगाई गई थी, जबकि एनओसी के लिए रजिस्ट्री की कापी 2017 की थी। इस जालसाजी को पकड़ने के बाद इसकी रिपोर्ट उन्होंने एसटीपी, एमटीपी, मेयर और कमिश्नर को दी।

यह भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के 7 अफसरों को शोकाज नोटिस

नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर गुरविंदर कौर रंधावा ने इसकी जांच एसटीपी परमपाल सिंह और एसटीपी मोनिका आनंद को सौंपी। लेकिन अभी तक इसकी जांच रिपोर्ट नहीं आई। हैरानी की बात तो यह है कि अभी तक फर्जी तरीके से जारी एनओसी को भी रद्द नहीं किया गया, जिससे इस नैक्सेस की मजबूती का अंदाजा लगाया जा सकता है।

हैरानी की बात तो यह है कि स्कैम चलाने वाले सैनी एसोसिएट्स पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गईस, जबकि इस धांधली को उजागर करने वाले हेड ड्राफ्ट्समैन को ही बदल दिया गया। उक्त हेड ड्राफ्ट्समैन को बिल्डिंग ब्रांच से बदलकर बीएंडआर ब्रांच में भेज दिया, जिससे कि इस धांधली को दबाया जा सके।

स्टांप पेपर नंबर D 600402 पर फ्राड

जानकारी के मुताबिक नगर निगम से एनओसी हासिल करने के लिए मंजीत सिंह ने जो रजिस्ट्री की कापी लगाई, उसकी रजिस्ट्री तहसील से सितंबर 2017 में करवाई गई थी। स्टांप पेपर नंबर D 600402 पर लिखी गई रजिस्ट्री में पाल नामक व्यक्ति ने आबादी पिंड सुभाना, तहसील जालंधर में प्लाट नंबर 95 रकबा 3 मरले 64 वर्गफुट रिहाइशी की जमीन मंजीत सिंह के नाम पर रजिस्ट्री की है।

इस रजिस्ट्री की कापी को मंजीत सिंह ने नगर निगम से एनओसी हासिल करने लिए फाइल जमा करवाई। इसके बाद नक्शा पास करवाने के लिए मंजीत सिंह ने जो रजिस्ट्री लगाई, वह रजिस्ट्री सितंबर 2020 में हुई। हैरानी की बात तो यह है सितंबर 2020 की रजिस्ट्री में भी स्टांप पेपर नबर D 600402 है, इस पर हूबहू वही बातें लिखी हैं, जो 2017 की रजिस्ट्री में दर्ज है।

नक्शा पास करने के लिए 2020 की रजिस्ट्री लगाई

नगर निगम में जब नक्शा पास करवाने के लिए साल 2020 वाली रजिस्ट्री लगाई गई तो, इस अप्लीकेशन के साथ एनओसी का नंबर भी दर्ज किया गया था। एनओसी के नंबरों की जांच हुई तो रजिस्ट्री कोई और निकली। रजिस्ट्री एक ही व्यक्ति और एक ही जगह की थी, लेकिन दोनों रजिस्ट्रियों में तारीख का अंतर था। जिससे इस नक्शे को रोक लगा दिया गया और इसकी जानकारी मेयर और कमिश्नर को दी गई।

मेयर जगदीश राजा ने इसकी जांच के लिए ज्वाइंट कमिश्नर गुरविंदर कौर रंधावा को आदेश दिया है। साथ ही कहा है कि इसकी जांच एक सप्ताह में करके रिपोर्ट दें। मेयर जगदीश राजा ने कहा है कि जांच के आदेश गए हैं। अगर निगम दफ्तर से कोई गलत एनओसी जारी की गई तो सीधे तौर पर बिल्डिंग ब्रांच जिम्मेदार होंगे।

मुख्यमंत्री मान का ब़डा फैसला, जल-जंगल और जमीन पर क्या बोले



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *