Jalandhar News: जालंधर के अग्रवाल अस्पताल के मालिक के खिलाफ दर्ज हो सकती है FIR, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के अग्रवाल अस्पताल (Aggarwal Hospital) के मालिक पर एफआईआर दर्ज हो सकती है। आरोप है कि रोक के बावजूद अस्पताल के मालिक ने बस्ती बावा खेल की पुली के आगे अवैध रूप से अस्पताल के कुछ हिस्सों को बनवाया। जानकारी मिली है कि नगर निगम के एटीपी वजीर राज ने इसका काम रुकवा दिया था, लेकिन अग्रवाल अस्पताल के मालिक ने फिर से निर्माण शुरू करवा दिया है।

जानकारी के मुताबिक बस्ती बावा खेल की पुली के आगे अग्रवाल अस्पताल के मालिक एक नए अस्पताल का निर्माण करवा रहे हैं। जिस हिसाब से नगर निगम ने नक्शा पास किया, ठीक उसके विपरीत इस इमारत का निर्माण करवाया जा रहा है। इसकी शिकायत नगर निगम के पास पहुंची तो एटीपी वजीर राज ने काम रुकवा दिया था, साथ ही हिदायत दी थी कि अगर दोबारा काम शुरू करवाया तो एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 64 पुलिस अधिकारियों का तबादला

इस हिदायत के बाद भी अग्रवाल अस्पताल के मालिक ने अवैध रूप से निर्माण शुरू करवा दिया। कहा जा रहा है कि इस निर्माण का रेजीडेंशियल नक्शा पास है, लेकिन मौके पर अस्पताल बनाया जा रहा है। इसे लेकर कई शिकायतें निगम कमिश्नर से की गई था। यही नहीं, लगातार शिकायत के बाद एटीपी ने मौके पर जाकर गेट में ताला लगा दिया था, लेकिन बावजूद इसके अग्रवाल अस्पताल का मालिक फिर से अवैध निर्माण करवा रहा है।

मुख्यमंत्री मान का ब़डा फैसला, जल-जंगल और जमीन पर क्या बोले



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *