Punjab News: CM भगवंत मान का बड़ा फैसला, कहा- मत्तेवाड़ा के जंगलों में नहीं लगेगी टैक्सटाइल फैक्ट्री

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann

चंडीगढ़। Punjab News, textile factory will not be set up in the forests of Mattewada: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा फैसला किया है। भगवंत मान ने लुधियाना के मत्तेवाड़ा जंगलों में टैक्स्टाइल फैक्ट्री के प्रोजेक्ट को रद्द करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इसका पहले भी विरोध करती रही है, अब हमारी सरकार है तो इस प्रोजैक्ट को रद्द किया जाता है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ में संघर्ष की अगुआई कर रही पब्लिक एक्शन कमेटी के साथ मीटिंग में यह घोषणा की। आपको बता दें कि यह प्रोजेक्ट पिछली कांग्रेस सरकार के समय में बना था। जिसका कई दिनों से विरोध चल रहा है। आज इस पर अहम बैठक बुलाई गई थी।

कैमिकल का पानी छोड़ा जाएगा

पंजाब के लोगों का आरोप है कि मत्तेवाड़ा के जंगलों में सरकार कैमिकल फैक्ट्री लगा रही है। जिसके लिए जंगल को उजाड़ा जाएगा। वहीं नजदीक से गुजरती सतलुज दरिया में भी कैमिकल का पानी छोड़ा जाएगा। जिसके बाद जंगल, पानी और जंगली जीव-जंतुओं को बचाने के लिए लोग प्रदर्शन करने लगे।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 64 पुलिस अधिकारियों का तबादला

विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि लुधियाना प्रदूषित शहर है। मत्तेवाड़ा के जंगल लुधियाना के लिए फेफड़े से कम नहीं। इसलिए इस प्रोजेक्ट के लिए जंगल नहीं उजाड़ा जाना चाहिए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। इसके अलावा पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, अकाली विधायक मनप्रीत अयाली, शिअद अमृतसर के प्रधान और संगरूर के सांसद सिमरनजीत मान भी शामिल हुए थे। सभी ने मत्तेवाड़ा के जंगलों को उजाड़ने का विरोध किया था।

भाजपा नेता को हनीट्रैप में फंसा कर ब्लैकमेल की कोशिश, देखें VIDEO

https://youtu.be/Zh87ejYrv54















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *