Punjab News: WWE के रेसलर ‘द ग्रेट खली’ के साथ टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी, टोल के कारिंदों ने दी गालियां, कहा- जूतों से पीट पीटकर मारेंगे, देखें VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News, World Wrestling Entertainment, The Great Khali:  फेमस डब्ल्यूडब्ल्यूई (World Wrestling Entertainment) रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ ‘द ग्रेट खली’ (The Great Khali) पर पंजाब में फिल्लौर के पास लाडोवाल टोल प्लाजा पर भयंकर अपमान हुआ है। कहा जा रहा है कि 50 रुपए के लिए द ग्रेट खली ने टोल प्लाज के कारिंदे को पीट दिया। हालांकि खली ने आरोप लगाया है कि टोल प्लाजा का कारिंदा उनसे बदतमीजी कर रहा था।

इस पूरी घटना की एक वीडियो भी तेजी के साथ वायरल हो रही है। हालांकि वीडियो में खली थप्पड़ मारते नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन टोल कर्मियों के साथ बहस करते हुए जरूर दिख रहे हैं। बताया जा रहा है द ग्रेट खली अपने साथियों के साथ जालंधर से करनाल जा रहे थे, तभी यह विवाद हुआ।

द ग्रेट खली ने टोल कर्मियों पर लगाया बदसलूकी का आरोप

‘द ग्रेट खली’ ने भी टोल कर्मियों पर उनसे बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि टोल कर्मी उनके साथ गाड़ी में बैठ कर फोटो खिंचवाना चाहते थे, जब उन्होंने इनकार किया तो टोल कर्मी उनके साथ बतमीजी पर उतर आए। जबकि टोल कर्मियों का आरोप है कि उन्होंने खली से उनका पहचान पत्र मांगा था, जिस पर उन्होंने टोल कर्मी को थप्पड़ मार दिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम में NOC के लिए फर्जी रजिस्ट्री का भंडाफोड़

जब विवाद गहरा गया तो टोल कर्मियों ने फोन कर पुलिस को बुलाया। टोल कर्मियों ने दावा किया कि खली ने एक कर्मी को थप्पड़ मारा है और यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो हो गई है। हालांकि मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने दोनों पक्षों को समझाया, जिसके बाद खली लाडो टोल प्लाजा से रवाना हो गए।

कौन है द ग्रेट खली

‘द ग्रेट खली’ के नाम से मशहूर दलीप सिंह राणा हिमाचल के सिरमौर जिले के एक छोटे से गांव घिरईना के रहने वाले हैं। एक छोटे से गांव से निकलकर खली ने पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई है। WWE रेसलिंग में करियर बनाने से पहले वह पंजाब पुलिस में थे। वह कई हॉलीवुड, बॉलीवुड फिल्मों और टेलिविजन शो में भी काम कर चुके हैं।

विधानसभा चुनाव से पहले द ग्रेट खली ने भाजपा का दामन थामा था। वह जालंधर में अपनी कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एकेडमी चलाते हैं और पंजाब के युवाओं की प्रतिभा को निखारने का ?काम कर रहे हैं। चर्चा यह भी है कि खली जब से भाजपा ज्वाइन किया, तब से उनका विरोध शुरू हो गया है।

WWE के रेसलर ‘द ग्रेट खली’ के साथ टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी, देखें

https://youtu.be/2O-Y7i5lMzs



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *