Punjab News: पंजाब के एडवोकेट जनरल पर चलती ट्रेन में हमला, गैंगस्टर लारेंस विश्नोई केस की सुनवाई के बाद चंडीगढ़ लौट रहे थे AG

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News, Advocate General Punjab: पंजाब के एडवोकेट जनरल (AG) अनमोल रतन सिद्धू पर कथित तौर पर हमला हुआ है। कहा जा रहा है कि एजी अनमोल रत्न सिद्धू पर चलती ट्रेन में हमला हुआ है। एजी सिद्धू लारेंस विश्नोई के केस के सिलसिले में दिल्ली सुप्रीम कोर्ट गए थे। आज वे शताब्दी से वापस लौट रहे थे।

जानकारी के मुताबिक एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू आज दिल्ली से वापस चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस से लौट रहे थे। इस दौरान पानीपत के पास उनपर हमला किया गया। एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू के मुताबिक जिस बर्थ पर वे बैठे थे, ठीक उनके सामने शीशे पर हमला किया गया, जिससे शीटा टूट गया। घटना पानीपत के पास का बताया जा रहा है।

पत्थर से हमला नहीं है, बल्कि किसी से फायर किया गया

एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू ने इसकी शिकायत पंजाब के डीजीपी से की है। एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू कल लारेंस विश्नोई केस के सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट गए थे। हालांकि रेलवे पुलिस और आरपीएफ का कहना है कि पानीपत के पास कुछ लड़कों ने शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंका, जिससे शीशा टूट गया।

यह भी पढ़ें: ‘द ग्रेट खली’ के साथ गुंडागर्दी, कारिंदों ने दी गालियां

हालांकि एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू का अंदाजा है कि ये पत्थर से हमला नहीं है, बल्कि किसी से फायर किया गया है। इसकी शिकायत डीजीपी से की गई है, इसकी जांच डीजीपी के साथ साथ रेलवे पुलिस और आरपीएफ ने शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में अभी ज्यादा जानकारी नहीं आ सकी है।

WWE के रेसलर ‘द ग्रेट खली’ के साथ टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी, देखें

https://youtu.be/2O-Y7i5lMzs



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *