Jalandhar News: विधायक परगट सिंह पहुंचे नगर निगम, मेयर-कमिश्नर से बोले- कैंट हलके के काम में तेजी लाएं

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर कैंट हलके विधायक परगट सिंह (Pargat Singh) ने कहा है कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में विकास काम ठप हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जो काम उन्होंने चुनाव से पहले शुरू करवाया था, वह काम अब धीऱे धीरे बंद हो गए। उन्होंने मेयर जगदीश राजा और निगम कमिश्नर दविंदर सिंह के साथ मीटिंग करते हुए कहा है कि उनके हलके में काम में तेजी लाया जाए।

विधानसभा चुनाव से पहले कैंट हलके के विधायक परगट सिंह ने करोड़ों रुपए से विकास काम शुरू करवाया था, उसके बाद कोड आफ कंडक्ट के कारण काम रुक गए थे। उन कामों को अभी शुरू नहीं करवाया जा सका। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम शुरू हो गया है, लेकिन निगर निगम ने अपने काम पूरे नहीं किए।

यह भी पढ़ें: ‘द ग्रेट खली’ के साथ गुंडागर्दी, कारिंदों ने दी गालियां

मेयर जगदीश राजा औऱ विधायक परगट सिंह ने निगम कमिश्नर के अलावा निगम के अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए कहा कि सभी लंबित काम तय समय में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर काम में देरी की गई तो लोगों को बेवजह परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

WWE के रेसलर ‘द ग्रेट खली’ के साथ टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी, देखें

https://youtu.be/2O-Y7i5lMzs



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *