Punjab News: भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं और शहरों में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा स्थापित करवाएं अधिकारी: अमन अरोड़ा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार शहर निवासियों को भ्रष्टाचार मुक्त साफ़-सुथरी सेवाओं से राज्य के बड़े शहरों में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। शहरी विकास विभाग के अलग-अलग विंग इस लक्ष्य को पूरा करना हर हाल में सुनिश्चित बनाएं।

यह बात आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री (Housing and Urban Development Minister) अमन अरोड़ा (Aman Arora) ने आज यहाँ विभाग से सम्बन्धित अलग-अलग शहरों की अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान कही। अरोड़ा ने आज यहाँ मैराथन चली बैठकों में पुडा (PUDA), गमाडा (GMADA), गलाडा (GLADA) , पटियाला विकास अथॉरिटी (PDA), बठिंडा विकास अथॉरिटी (BDA) और टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग के कामकाज की समीक्षा की।

शहरों की ओर जनसंख्या का प्रवास हुआ

हरेक अथॉरिटी के साथ अलग-अलग की गई बैठक में सबसे पहले तो सम्बन्धित अथॉरिटी सम्बन्धी प्रस्तुति दी गई। अरोड़ा ने कहा कि पिछले काफ़ी अरसे से गाँवों और छोटे शहरों से बड़े शहरों की ओर जनसंख्या का प्रवास हुआ है। शहरों की आबादी काफ़ी बढ़ गई है, परंतु शहरों में सुविधाएं बद से बदतर हुई हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आधुनिक स्थितियों के मद्देनजऱ जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए नागरिक सेवाएं मुहैया करवाएं। पंजाब शहरी विकास योजनाबंदी के अधीन शहर निवासियों को मुहैया करवाई जाने वाली सेवाएं जैसे कि साफ़-सुथरे पीने वाले पानी, सीवरेज, स्ट्रीट लाईटों, पार्कों के रख-रखाव के साथ-साथ बरसातों में बारिश के पानी की तुरंत निकासी को ध्यान में रखते हुए काम किए जाएँ।

यह भी पढ़ें: ‘द ग्रेट खली’ के साथ गुंडागर्दी, कारिंदों ने दी गालियां

आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में वह सभी बड़े शहरों का निजी दौरा कर ज़मीनी स्थिति का जायज़ा लेंगे और शहर निवासियों की समस्याएँ और सुझाव सुनेंगे। सभी शहरों की विकास अथॉरिटी यह सुनिश्चित बनाए कि किसी भी शहर निवासी को कोई समस्या ना आए।

JE ने SDO को किया दफ्तर में बंद, भारी हंगामा

https://youtu.be/M6niIC3sKCI



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *