Approved Colony in Punjab: अप्रूव्ड कालोनियों में प्लाटों की रजिस्ट्री को लेकर कैबिनेट मंत्री का बड़ा आदेश, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Approved Colony in Punjab: पंजाब के शहरों में निवासियों को बेहतर नागरिक सेवाएं मुहैया करने और शहरों के समग्र विकास के लिए बड़े शहरों की विकास अथॉरिटी के साथ विस्तृत बैठकें करने के सिलसिले के रूप में आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने आज पुडा, अमृतसर विकास अथॉरिटी और जालंधर विकास अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ बैठकें कीं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा राज्य निवासियों को बेहतर सेवाएं मुहैया करवाने के एजंडे को आगे ले जाते हुए बैठक के दौरान श्री अरोड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकृत/ रजिस्टर्ड कॉलोनियों के निवासियों को कानून के मुताबिक सभी सरकारी सेवाएं मुहैया करवाई जाएँ।

इसे भी पढ़ें: नगर निगम के एसटीपी, एमटीपी समेत अधिकारियों का तबादला

उन्होंने कहा कि कोई भी शहर निवासी किसी सेवा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि शहरी विकास के लिए बड़े स्तर पर प्रशासनिक सुधार करने के लिए एक व्यापक नक्शा बनाया जाए, जिससे पंजाब के शहर देश भर में मॉडल शहर नजऱ आएं। श्री अरोड़ा ने कहा कि उनके ध्यान में मामला आया है कि अमृतसर में रजिस्टर्ड कॉलोनियों की रजिस्टरियाँ बंद पड़ी हैं, जिस पर उन्होंने उदारवादी रूख अपनाते हुए रजिस्टरियाँ खोलने का फ़ैसला किया।

उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि भविष्य में किसी भी अनाधिकृत कॉलोनी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री अरोड़ा ने पुडा और समूह विकास अथॉरिटी के अधिकारियों को कहा कि कोई भी शहर निवासी किसी भी तरह से परेशान ना हो। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में वह सभी बड़े शहरों का दौरा कर लोगों की समस्याएँ सुनेंगे और मौके पर ही समाधान के लिए सम्बन्धित अथॉरिटी को निर्देश देंगे।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब वाली गाड़ी की चेकिंग, SGPC ने श्री अकाल तख्त को दी शिकायत



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *