Punjab News: नगर निगम ही नहीं, ट्रस्ट में भी बिकती है NOC, 5 लाख रुपए लेते अफसर और क्लर्क काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News, Improvement Trus Ludhiana EO and clerk arrested: लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में विजिलेंस विभाग की एक टीम ने छापा मारा है है। बताया जा रहा है कि यहां से ईओ कुलजीत कौर को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस की टीम ईओ कुलजीत कौर को अपने साथ लेकर गई है।

जानकारी के मुताबिक शहर के एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत सीएम करप्शन हेल्पलाइन पर की थी। इसके बाद ही यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि इस मामले में एक क्लर्क काे भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्लर्क हरमीत सिंह शिकायतकर्ता से ईओ के नाम पर पैसे की मांग कर रहा था।

यह भी पढ़ें: ‘द ग्रेट खली’ के साथ गुंडागर्दी, कारिंदों ने दी गालियां

जानकारी के मुताबिक क्लर्क एक एनओसी के लिए 5 लाख रुपए की मांग की थी। क्लर्क ने पूछताछ में बताया कि ईओ के कहने पर एनओसी के लिए पांच लाख रुपए मांगे थे। फिलहाल विजीलैंस टीम ने ईओ औऱ क्लर्क को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: पूर्व खेल मंत्री परगट सिंह को ‘फांसने’ की कोशिश में AAP

उधर, अमृतसर औऱ लुधियाना में लगातार हो रहे एक्शन के बाद जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में भी हलचल है। माना जा रहा है कि जालंधर के पूर्व ईओ परमिंदर सिंह गिल समेत क्लर्क अजय मल्होत्रा पर कभी भी गाज गिर सकती है। इसके अलावा दो अन्य मुलाजिमों पर भी कार्ऱवाई की तलवार लटक रही है।

JE ने SDO को किया दफ्तर में बंद, भारी हंगामा

https://youtu.be/M6niIC3sKCI



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *