Daler Mehndi Arrested: पंजाबी पॉप सिंगर दलेर मेहंदी गिरफ्तार, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read

पटियाला। Daler Mehndi arrested, Punjabi pop singer Daler Mehndi arrested: पंजाबी पॉप सिंगर दलेर मेहंदी को पंजाब की पटियाला कोर्ट ने मानव तस्करी का दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई है। ‘तुनक-तुनक तुन तारा रा’ जैसे गानों से एक दौर में धूम मचाने वाले दलेर मेहंदी के खिलाफ 19 सितंबर, 2003 को कबूतरबाजी के आरोप में केस दर्ज किया गया था। इस केस में आज पुलिस ने दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर लिया है।

daler mehndi, daler mehndi arrest,daler mehndi jail term,patiala house court, daler mehndi imprisonment,human trafficking case,indian passport act,daler mehndi human trafficking case, punjabi singer daler mehndi, daler mehndi arrest news, Punjabi singer Daler Mehndi, Punjabi singer Daler Mehndi jail, Punjabi singer Daler Mehndi jail in human trafficking case, Punjabi singer Daler Mehndi latest news, Punjabi singer Daler Mehndi arrested, Punjabi singer Daler Mehndi arrested in 15 year old case, Punjabi singer Daler Mehndi latest news
Daler Mehndi Arrested

पंजाब पुलिस ने सिंगर दलेर मेहंदी को हिरासत में ले लिया है। दलेर मेहंदी पर कबूतर बाजी का आऱोप है। 19 सितंबर, 2003 को दलेर मेहंदी के खिलाफ कबूतरबाजी यानी मानव तस्करी के आरोप में केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि दलेर मेहंदी अपने भाई शमशेर सिंह के साथ मिलकर अवैध इमिग्रेशन ग्रुप चलाते थे। इसके जरिए वह 1998 और 1999 में दो दौरों के दौरान वह 10 लोगों को अमेरिका ले गए थे और उन्हें छोड़कर लौट आए।

इसे भी पढ़ें: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के ईओ और क्लर्क 5 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

दलेर महंदी और शमशेर लोगों को अपना क्रू मेंबर बताकर विदेश ले जाते थे। दर्ज केस के मुताबिक दलेर मेहंदी तीन लड़कियों को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को छोड़ आए थे। इसके बाद वह अक्टूबर 1999 में एक और ट्रिप पर गए और न्यू जर्सी में तीन लड़कों को छोड़ आए।

कबूतरबाजी के ऐसे ही एक मामले के शिकार हुए बख्शीश सिंह ने पटियाला में दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसके बाद करीब 35 लोग सामने आए थे, जिन्होंने दलेर और शमशेर पर फ्रॉड करने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि दोनों भाइयों ने उनसे अमेरिका भेजने के लिए पैसे लिए थे। लेकिन, ऐसा नहीं कर सके।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *