Kangana Ranaut: इंदिरा गांधी की लुक में नजर आईं कंगना रणौत, यहां देखिए Emergency First Look

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Kangana Ranaut: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत बिल्कुल नए लुक में नजर आने वाली हैं। कंगना रणौत इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘इमरजेंसी’ (Emergency First Look) की जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं। फिल्म के टाइटल से ही साफ है कि इसकी कहानी में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक घटना ‘इमरजेंसी’ को काफी करीब से छूने की कोशिश होगी।

कंगना इस फिल्म में दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं और अब इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। इंदिरा गांधी के रूप में कंगना काफी आकर्षित लग रही हैं। कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है।

कंगना ‘इंदिरा गांधी’ बनी हुई हैं

इस तस्वीर में कंगना ‘इंदिरा गांधी’ बनी हुई हैं। सफेद बाल, चेहरे पर हल्की-हल्की झुर्रियों में कंगना का अलग ही रुबाब देखने को मिल रहा है। इस लुक को देखने के बाद यह कहना आसान है कि कंगना फिल्म में ‘इंदिरा गांधी’ बनकर धमाल मचाती हुई नजर आएंगी। कंगना का यह लुक देने का श्रेय प्रोस्थेटिक मेकअप आर्टिस्ट डेविड मालिनोवस्की को जाता है।

इसे भी पढ़ें: नगर निगम के एसटीपी, एमटीपी समेत अधिकारियों का तबादला

उन्होंने ही कंगना को इंदिरा गांधी बनाया है। इस पोस्टर के साथ कंगना ने कैप्शन में लिखा, ‘इमरजेंसी का फर्स्ट लुक पेश है। दुनिया के इतिहास में सबसे शक्तिशाली और विवादास्पद महिलाओं में से एक का चित्रण।’ इस तस्वीर के अलावा कंगना ने फिल्म की एक झलक भी दिखाई है।

अगले साल रिलीज होगी फिल्म

फिल्म ‘इमरजेंसी’ दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है। कंगना ही इस फिल्म को निर्देशित कर रही हैं। यह फिल्म 25 जून 2023 में रिलीज होगी। बीते दिनों ही कंगना ने एक पोस्टर शेयर कर अपनी फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया था। बता दें कि कंगना रणौत आखिरी बार फिल्म ‘धाकड़’ में नजर आई थीं।

मुख्यमंत्री मान की शादी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *