Punjab Transfers: नगर निगम के 16 अधिकारियों का तबादला, कई ड्राफ्ट्समैन भी बदले गए, देखें ट्रांसफर लिस्ट

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Transfers: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने एक झटके में सभी नगर निगमों में कई साल से एक ही जगह बैठे अधिकारियों का तबादला कर दिया है। कल ऱात में एसटीपी, एमटीपी, एटीपी, बिल्डिंग इंस्पैक्टर, एसई, एसडीओ औऱ जूनियर इंजीनियरों को बदला गया।

पंजाब सरकार ने अब नगर निगमों में तैनात हेड ड्राफ्ट्समैन और ड्राफ्ट्समैनों का भी तबादला कर दिया है। इसमें 16 अधिकारियों का तबादला शामिल है। इन अधिकारियों में कईयों को अतिरिक्त जिलों का कामकाज भी सौंपा गया है। फिलहाल सरकार निगमों में सफाई करने के मूड़ मे हैं।

इसे भी पढ़ें: नगर निगम के एसटीपी, एमटीपी समेत अधिकारियों का तबादला

जालंधर में तैनात ड्राफ्ट्समैन सुखप्रीत कौर को कपूरथला, जोबनप्रीत को फगवाड़ा, संजीव कुमार को कपूरथला, जसपाल सिंह को पटियाला और हेड ड्राफ्ट्समैन सुखदेव वशिष्ठ को जालंधर के साथ साथ पठानकोट का अतिरिक्त कार्य़भार भी सौंपा गया है। इसके अलावा कई नगर निगमों के अधिकारियों का तबादला हुआ है।

पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *